Iran Israel War : अमेरिका के राष्ट्रपति Donald Trump ने ईरान के साथ जारी तनाव के बीच NATO देशों पर नाराजगी जताई है। उन्होंने कहा कि जब अमेरिका ने सहयोग मांगा, तब कई सदस्य देशों ने मदद करने से दूरी बना ली। ट्रंप ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रूथ पर पोस्ट करते हुए NATO देशों को “कायर” और “कागज़ी शेर” तक कह दिया।
सहयोगी देश नहीं आ रहे आगे
ट्रंप ने अपने बयान में लिखा कि ये देश ईरान जैसे परमाणु शक्ति बनने की कोशिश कर रहे देश के खिलाफ कार्रवाई में शामिल नहीं होना चाहते थे। लेकिन अब जब सैन्य स्तर पर हालात काबू में आ चुके हैं, तो वही देश तेल की बढ़ती कीमतों को लेकर शिकायत कर रहे हैं। उन्होंने यह भी कहा कि समुद्री रास्तों को सुरक्षित रखने जैसे काम आसान हैं और इसमें जोखिम भी कम है, फिर भी सहयोगी देश आगे नहीं आ रहे।
सप्लाई और कीमतों पर पड़ रहे असर
इसी बीच अमेरिका ने ईरान के कच्चे तेल और पेट्रोलियम उत्पादों पर लगी पाबंदियों में अस्थायी राहत दी है। यह छूट 30 दिनों के लिए दी गई है और केवल उन तेल शिपमेंट पर लागू होगी जो पहले से रास्ते में हैं, नए ऑर्डर इस दायरे में नहीं आएंगे। यह फैसला वैश्विक बाजार में तेल की सप्लाई और कीमतों पर पड़ रहे असर को देखते हुए लिया गया है। ट्रंप के इस बयान से अंतरराष्ट्रीय राजनीति में तनाव और बढ़ने की संभावना जताई जा रही है।
ये भी पढ़ें- गौरक्षक ‘‘फरसा वाले बाबा’’ की हत्या, गौ तस्करों ने दिया अंजाम, डिटेल में पढ़ें
Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप









