राष्ट्रीय

UPSC 2025 का रिजल्ट जारी, अनुज अग्निहोत्री ने किया टॉप, जानें दूसरे और तीसरे नंबर पर कौन?

UPSC Result 2025 : यूपीएससी सिविल सेवा की परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवारों का इंतजार आज खत्म हो गया। आयोग ने आज यानी शुक्रवार को UPSC का फाइनल रिजल्ट जारी कर दिया है। जिसमें अनुज अग्निहोत्री ने पहले नंबर पर टॉप किया है। वहीं दूसरे नंबर पर राजेश्वरी सुवे एम और तीसरे नंबर पर अंकाश ढुल ने बाजी मारी है।  

बता दें कि जो भी उम्मीदवार इस परीक्षा में शामिल हुए थे, वे यूपीएससी की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर अपना फाइनल रिजल्ट देख व डाउनलोड कर सकते हैं। यूपीएससी सीएसई का फाइनल रिजल्ट वेबसाइट पर पीडीएफ फॉर्मेट में डाउनलोड करने के लिए उपलब्ध है। 

ऐसे डाउनलोड करें रिजल्ट

यूपीएससी की ओर से रिजल्ट जारी कर दिया गया है। ऐसे में उम्मीदवार यहां बताए गए स्टेप्स की मदद से अपना रिजल्ट देख व डाउनलोड कर सकते हैं।

  • रिजल्ट डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट upsc.gov.in पर जाकर विजिट करना होगा।
  • अब वेबसाइट के होमपेज पर ‘UPSC Civil Services Result 2025’ रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें।
  • लिंक पर क्लिक करने के बाद रिजल्ट पीडीएफ फॉर्मेट में ओपन हो जाएगा।
  • अंत में इसका एक प्रिंट आउट भी अवश्य निकाल लें।

ये भी पढ़ें – हथियार डाल दें नहीं तो भुगतने होंगे गंभीर परिणाम, व्हाइट हाउस से ट्रंप की ईरान को कड़ी चेतावनी

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Related Articles

Back to top button