BiharDelhi NCRराष्ट्रीय

UPSC में बिहार की रुचि सिंह ने कर दिया कमाल, पापा इंस्पेक्टर और बेटी बन गई IPS

UPSC Result 2025 : यूपीएससी सिविल सेवा की परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवारों का इंतजार आज खत्म हो गया। आयोग ने आज यानी शुक्रवार को UPSC का फाइनल रिजल्ट जारी कर दिया है। जिसमें अनुज अग्निहोत्री ने पहले नंबर पर टॉप किया है। वहीं दूसरे नंबर पर राजेश्वरी सुवे एम और तीसरे नंबर पर अंकाश ढुल ने बाजी मारी है। टॉप 10 में 3 बेटियों ने परचम लहराया हैं।

171वां रैंक प्राप्त कर नाम किया रोशन

चेरिया बरियारपुर प्रखंड के कोरजना गांव के रहने वाले उमा कांत सिंह की नातिन रुचि सिंह ने यूपीएससी परीक्षा में सफलता हासिल की है। उन्होंने इस परीक्षा में 171वां रैंक प्राप्त किया है। इस उपलब्धि के साथ रुचि सिंह ने आईपीएस बनने की दिशा में कदम बढ़ाया है। परिवार और गांव में उनकी सफलता से खुशी का माहौल है।

एक-दूसरे को बांटी मिठाइयां

रुचि सिंह का बचपन कोरजना गांव में बीता है। उनकी सफलता की खबर मिलते ही गांव में खुशी का माहौल बन गया। ग्रामीणों और परिवार के लोगों ने मिठाई बांटकर एक-दूसरे को बधाई दी। रुचि सिंह, कोरजना गांव की निवासी निशा सिंह और सदर मटिहानी के महदरपुर गांव के रामशंकर सिंह की बेटी हैं। उनके पिता पुलिस विभाग में बांका में इंस्पेक्टर के पद पर कार्यरत हैं।

परिवार और इलाके में खुशी का लहर

अब लोग मजाक में कह रहे हैं कि जिस बेटी को पिता ने प्रेरणा दी, उसी बेटी को अब पिता को सैल्यूट करना पड़ेगा। रुचि की प्रारंभिक शिक्षा बीआरडीएबी बेगूसराय में हुई। उन्होंने दसवीं तक की पढ़ाई यहीं से पूरी की। इसके बाद उन्होंने दिल्ली स्थित सेंट स्टीफेंस कालेज से आगे की पढ़ाई की। रुचि की इस उपलब्धि से न केवल उनके परिवार बल्कि पूरे इलाके का नाम रोशन हुआ है।

पीडीएफ फॉर्मेट में होगा

बता दें कि जो भी उम्मीदवार इस परीक्षा में शामिल हुए थे, वे यूपीएससी की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर अपना फाइनल रिजल्ट देख व डाउनलोड कर सकते हैं। यूपीएससी सीएसई का फाइनल रिजल्ट वेबसाइट पर पीडीएफ फॉर्मेट में डाउनलोड करने के लिए उपलब्ध है।

ऐसे डाउनलोड करें रिजल्ट

यूपीएससी की ओर से रिजल्ट जारी कर दिया गया है। ऐसे में उम्मीदवार यहां बताए गए स्टेप्स की मदद से अपना रिजल्ट देख व डाउनलोड कर सकते हैं। रिजल्ट डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट upsc.gov.in पर जाकर विजिट करना होगा। अब वेबसाइट के होमपेज पर ‘UPSC Civil Services Result 2025’ रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें।

लिंक पर क्लिक करने के बाद रिजल्ट पीडीएफ फॉर्मेट में ओपन हो जाएगा। अंत में इसका एक प्रिंट आउट भी अवश्य निकाल लें।

ये भी पढ़ें- Chardham Yatra 2026 : आज से चारधाम यात्रा के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन शुरू, जानिए क्या है पूरा प्रोसेस

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Related Articles

Back to top button