Biharराज्य

बिहार में राजनीतिक हलचल तेज: नीतीश कुमार के इस्तीफे की अटकलें, नए मुख्यमंत्री पर सस्पेंस, कांग्रेस का केंद्र पर निशाना

Bihar News : बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज (मंगलवार) अपने पद से इस्तीफा देने वाले हैं. कल (बुधवार), यानी 15 अप्रैल को बिहार में नई सरकार का गठन होगा. सरकार एनडीए की ही रहेगी, लेकिन मुख्यमंत्री नया होगा. हालांकि यह अभी तक स्पष्ट नहीं हो पाया है कि नया मुख्यमंत्री कौन होगा. वहीं, विपक्षी दल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह पर लगातार हमला कर रहे हैं. इस बीच कांग्रेस ने भी इस मुद्दे पर बड़ा बयान दिया है.

आज एक बयान जारी करते हुए बिहार कांग्रेस के नेता और मीडिया विभाग के चेयरमैन राजेश राठौड़ ने कहा कि आखिरकार आज बाबा साहेब बी. आर. अंबेडकर की जयंती के दिन बिहार में संविधान की हत्या कर दी गई, उन्होंने कहा कि लोकतांत्रिक तरीके से चुने गए मुख्यमंत्री को पद से हटा दिया गया.

अंबेडकर जयंती के दिन लोकतंत्र की हत्या क्यों?”

राजेश राठौड़ ने कहा, “आज नरेंद्र मोदी और अमित शाह द्वारा थोपा गया मुख्यमंत्री बिहार को मिलेगा, जिसका नाम अब तक सामने नहीं आया है. संभव है कि शाम तक इसका खुलासा हो जाए. नरेंद्र मोदी और अमित शाह ने लोकतंत्र की हत्या की तारीख बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर की जयंती ही क्यों चुनी? क्योंकि वे यह दिखाना चाहते हैं कि वे संविधान से ऊपर हैं. ”

ये भी पढ़ें – भगवंत मान की अगुवाई में पंजाब सरकार द्वारा ‘पुरस्कार नीति’ लागू, 28 सबसे वांछित अपराधियों की सूची जारी

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Related Articles

Back to top button