Uttar Pradeshक्राइम

UP: यूपी का एक और माफिया एनकाउंटर में ढेर, 35 मुकदमों के साथ सिर पर था 1 लाख रुपये का इनाम…

यूपी एसटीफ (स्पेशल टास्क फोर्स) ने मुठभेड़ के दौरान गोरखपुर के मशहूर माफिया विनोद उपाध्याय को मौत के घाट उतार दिया है। मिली जानकारी के अनुसार गुरुवार 4 दिसंबर की रात सुल्तानपुर में एसटीफ और माफिया के बीच मुठभेड़ हुई, जिसमें पुलिस की जीत हुई और पुलिस ने माफिया को एनकाउंटर में ढ़ेर कर दिया।

पुलिस को मिली सफलता

बता दें, गोरखपुर के पुलिस ने कुख्यात माफिया विनोद उपाध्याय के सिर पर एक लाख रुपये का इनाम घोषित किया था। उसके उपर जमीन कब्जा करने, हत्या और जैसे कई आरोप थे जिसके सिलसिले में पुलिस उसे पकड़ने की कोशिश में लंबे समय से जटी हुई थी। लेकिन अब जाकर पुलिस को सफलता हाथ लगी है। विनोद उपाध्याय का पुत्र रामकुमार उपाध्याय मूलतः मयाबाजार थाना महाराजगंज, अयोध्या में रहता था। एडीजी जोन गोरखपुर ने उत्तर प्रदेश के सर्वश्रेष्ठ 61 माफियाओं में से एक विनोद कुमार उपाध्याय को एक लाख रुपये का इनाम घोषित किया।

माफिया के बारे में जानकारी

गुरुवार 4 दिसंबर की रात एसटीएफ के मध्य सुल्तानपुर के थाना कोतवाली देहात क्षेत्र में बदमाश विनोद उपाध्याय से मुठभेड़ हुई। जिसमें विनोद उपाध्याय गोली मारकर गंभीर घायल हो गया था। वह सुल्तानपुर मेडिकल कॉलेज में उपचार के लिए लाया गया था। जहां उसकी इलाज के दौरान ही मौत हो गई। अभियुक्त विनोद पर, विभिन्न जनपदों के थानों में कुल 35 मुकदमें हैं, जिनमें हत्या व हत्या के प्रयास के कई मुकदमें शामिल हैं। विनोद उपाध्याय प्रदेश के सबसे बड़े माफियाओं में से एक था। पुलिस अन्य न्यायिक कार्रवाई कर रही है।

ये भी पढ़ें- पेट्रोल और डीजल की नई अपडेट जारी, जानें कहां कितना है रेट…

Related Articles

Back to top button