केन्द्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने पाकिस्तान को दिया करारा जवाब, कहा- आप किसी भी खेल में भारत की उपेक्षा नहीं कर सकते

एशिया कप को लेकर एक बार फिर से राजनीति शुरू हो गई है। इस बार ये सियासत भारत और पाकिस्तान में हो रही है हाल ही में बीसीसीआई के सचिव जय शाह ने कहा था कि अगले साल पाकिस्तान में होने वाले एशिया कप 2023 के लिए टीम इंडिया पाकिस्तान नहीं जाएगी, इसलिए एशिया कप का आयोजन किस न्यूट्रल वेन्यू पर होना चहिए। इसी को लेकर पाकिस्तान के एक खिलाड़ी ने बोला था कि 2023 में भारत में होने वाले वनडे World cup में पाकिस्तान भी भारत नहीं आएगा। इन्हीं बयानों से निकली चिंगारी शांत होती उससे पहले ही केंन्द्रीय खेल मंत्री ने पाकिस्तान पर करारा प्रहार किया है।
केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा है कि ये मामला BCCI का है, इसलिए वे इस मामले में ज्यादा टिप्पणी नहीं करेंगे। उन्होंने कहा कि भारत एक खेल महाशक्ति है, जहां कई क्रिकेट विश्व कप आयोजित किए गए हैं। वन डे विश्व कप 2023 भारत में ही होगा और दुनियाभर की टीमें इसमें हिस्सा लेंगी। उन्होंने कहा कि आप किसी भी खेल में भारत की उपेक्षा नहीं कर सकते हैं। इसी कड़ी में उन्होंने ये भी कहा कि विश्व कप 2023 का आयोजन भव्य होगा, जिसे आगे भी याद किया जाएगा। उन्होंने आगे कहा कि इस पूरे मामले को लेकर भारत का गृह मंत्रालय फैसला लेगा, पाकिस्तान में सुरक्षा का मुद्दा बड़ा है।