Advertisement

Punjab Politics: सोच समझकर ज्वाइन की पार्टी- कैप्टन अमरिंदर सिंह

Share
Advertisement

Punjab Politics: भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता और पंजाब के पूर्व सीएम अमरिंदर सिंह ने शनिवार, 14 अक्टूबर को मीडिया में आई उन खबरों का खंडन किया है जिसमें दावा किया गया था कि उन्हें कुछ नेताओं के पार्टी छोड़ने के बारे में जानकारी थी। उन खबरों पर रिएक्शन करते हुए कैप्टन अमरिंदर सिंह ने कहा कि ये खबरें न केवल तथ्यहीन हैं, बल्कि जानबूझकर भ्रम पैदा करने के लिए फैलाई जा रही हैं। 

Advertisement

Punjab Politics: बीजेपी में सोच समझकर शामिल हुआ

इस मामले पर प्रतिक्रिया देते हुए पूर्व सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह एक बयान में स्पष्ट किया कि उन्होंने सोच समझकर भारतीय जनता पार्टी में शामिल होने का निर्णय किया था। यह निर्णय बदलने वाला नहीं है। बता दें, यह प्रतिक्रिया पंजाब बीजेपी के सीनियर नेता राज कुमार वेरका, बलबीर सिंह सिद्धू और गुरप्रीत कांगड़ के कांग्रेस में लौटने के फैसले के बाद आई है।

नेताओं की घर वापसी के बाद राजनीतिक गलियारों में कयास

बता दें कि 2022 विधानसभा चुनाव में हार के बाद पूर्व मंत्री डॉ. राजकुमार वेरका, बलबीर सिंह सिद्धू, गुरप्रीत सिंह कांगड़, हंस राज जोसन, कमलजीत सिंह ढिल्लों ने भाजपा का दामन थामा था। लेकिन शुक्रवार को इन सभी नेताओं ने घर वापसी करते हुए कांग्रेस में दोबारा शामिल हो गए। इसके बाद राजनीतिक गलियारों में कयास लगाए जाने लगे कि कैप्टन अमरिंदर सिंह भी कांग्रेस में वापसी कर सकते है। परंतु कैप्टन अमरिंदर सिंह ने अपनी मंसा जाहिर कर दी है कि वो भाजपा में ही रहने वाले है।

ये भी पढ़ें- Haryana News: देश के जवानों के प्रति इतनी असंवेदनशीलता और निर्लजता क्‍यों?- किरण चौधरी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *