Biharक्राइमराज्य

बुजुर्ग को लगी गोली तो गुस्साए लोग, दो लोगों को पीटकर मार डाला

Triple Murder in Aurangabad: औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग की एक घटना सामने आई है। बताया गया यहां कार सवार लोगों ने फायरिंग कर दी। इस घटना में बुजुर्ग की मौत हो गई। घटना से गुस्साए लोगों ने कार सवार लोगों पर हमला कर दिया और पीट-पीटकर दो लोगों की हत्या कर दी। वहीं अन्य दो लोगों को भी घायल कर दिया। पुलिस अब पूरे मामले की जांच में जुटी है।

जाम लगने के दौरान हुआ था विवाद

घटना औरंगाबाद जिले के नबीनगर थाना क्षेत्र के तेतरिया मोड़ की है। बताया जाता है कि तेतरिया मोड पर जाम लगा था। इस दौरान एक युवक कार सवार चार लोगों से उलझ गया. इस कहासुनी में विवाद इतना बढ़ गया कि कार में बैठे लोगों ने फायरिंग कर दी। इस घटना में गोली महुली गांव निवासी रामशरण चौहान नामक एक बुजुर्ग को लगी।

पुलिस ने पिस्टल बरामद की

इसके बाद लोग उग्र हो गए और कार सवारों की पिटाई कर दी। घटना में घायल दो लोगों ने दम तोड़ दिया। वहीं दो की हालत गंभीर बताई जा रही है। घटना की सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल से एक पिस्टल बरामद की। वहीं तीन लोगों की हत्या के बाद इलाके में हड़कंप मच गया।

यह भी पढ़ें: Bihar: केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद ने बाबा पातालेश्वर मंदिर में लगाया पोंछा

Follow us on: https://twitter.com/HindiKhabar

Related Articles

Back to top button