आज भी उत्तराखंड के कई इलाकों में बारिश की आशंका, जानें किन इलाकों में होगी तेज बारिश

Share

Uttarakhand News: मौसम वैज्ञानिकों ने कहा कि इस बार, मानसून देरी से आगे बढ़ सकता है और राज्य के अधिकांश हिस्सों में सितंबर में भारी बारिश हो सकती है।

उत्तराखंड में आज मौसम खराब रहने की संभावना है। जहां राजधानी देहरादून समेत कई इलाकों में दिन की शुरुआत धूप के साथ हुई, वहीं मौसम विभाग के मुताबिक आज कई इलाकों में बारिश होने की संभावना है.

यमुनोत्री हाईवे पर हो रही दलदल

यमुनोत्री बांध सहित, यमुना घाटी की जलवायु सुहावनी है। वहीं, यमुनोत्री हाईवे कई जगहों पर भूस्खलन और दलदल के कारण आवाजाही जोखिम भरी हो रही है। इसलिए ट्रैफिक की स्थिति है।

कहां कैसा है मौसम

1. मसूरी में सूरज चमक रहा है।

2. रुद्रप्रयाग में रात को बारिश हुई। सुबह मौसम साफ रहेगा।

3. श्रीनगर में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे।

4. पौडी और ऋषिकेश में सूरज चमक रहा है।

देरी से विदा होगा मानसून

मौसम वैज्ञानिकों ने कहा कि इस बार, मानसून देरी से आगे बढ़ सकता है और राज्य के अधिकांश हिस्सों में सितंबर में भारी बारिश हो सकती है। इस बार बंगाल की खाड़ी में कोई मजबूत सिस्टम नहीं बना। जिसके चलते राज्य में बारिश कम हुई। अगस्त में ही प्रदेशभर में सामान्य से आठ फीसदी कम बारिश हुई है। इस साल उत्तराखंड में मानसून पांच दिन की देरी से आया और अब देरी से इसके खत्म होने की आशंका है। मानसून आधिकारिक अगस्त में ही प्रदेशभर में सामान्य से आठ फीसदी कम बारिश हुई है। इस साल उत्तराखंड में मानसून पांच दिन की देरी से आया और अब देरी से इसके खत्म होने की आशंका है। मानसून आधिकारिक तौर पर 30 सितंबर को उत्तराखंड से विदा हो जाएगा, लेकिन इस बार यह अक्टूबर के पहले सप्ताह में शुरू हो सकता है।

ये भी पढ़ें- रुद्रप्रयाग में एक नाबालिग से दुष्कर्म, ग्राम प्रधान समेत दो गिरफ्तार