दिल्ली-पंजाब में झाडू चलाई, अब MP की बारी आई, ‘मिशन 2023’ में जुटी AAP

(Madhya Pradesh Assembly Election 2023): दिल्ली (Delhi) और पंजाब (Punjab) में देश की सबसे बड़ी पार्टियों को सत्ता से बेदखल करने वाली औरबेहद कम वक्त में ही राष्ट्रीय पार्टी(National Party) का तमगा हासिल कर चुकी आम आदमी पार्टी (Aam Aadmi Party) अब मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) में भी अपनी पैठ बनाने में जुट गई है।
मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के मिशन विजय को आगे बढ़ाने के लिए आम आदमी पार्टी की मध्य प्रदेश इकाई के सूरमाओं ने पूरी ताकत झोंक दी है। 2023 में मध्य प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव (Madhya Pradesh Assembly Election 2023) की तैयारियां अभी से तेज कर दी गई हैं। लगातार सदस्यता अभियान चलाकर आम आदमी पार्टी के कुनबे को बढ़ाया जा रहा है।
जनता को दिलाया जा रहा भरोसा
मध्य प्रदेश की जनता को भरोसा दिलाया जा रहा है कि दिल्ली और पंजाब की तरह मध्य प्रदेश का कल्याण भी सिर्फ आम आदमी पार्टी ही कर सकती है। मध्य प्रदेश के आम आदमी पार्टी के नेता लगातार ये दावा कर रहे हैं कि 2023 में तस्वीर बदलेगी और मध्य प्रदेश में आम आदमी पार्टी की सरकार बनेगी।
आम आदमी पार्टी के नेताओं ने बीजेपी (Bharatiya Janata Party) और कांग्रेस (Indian National Congress) पर लूट तंत्र का आरोप लगाते हुए मध्य प्रदेश की जनता से प्रदेश को बचाने और आम आदमी पार्टी को जिताने का आह्वान किया है।
गौरतलब है कि पिछले साल मध्य प्रदेश में हुए निकाय चुनाव (urban body elections) में आम आदमी पार्टी अपनी ताकत का अहसास करा चुकी है। निकाय की कई सीटों पर कब्जा जमा चुकी है।
निकाय चुनाव के दौरान आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल समेत कई बड़े नेताओं ने मध्य प्रदेश में हुंकार भरी थी, रोड शो (road show) के जरिए शक्ति प्रदर्शन कर विरोधियों को अपने वर्चस्व से रू-ब-रूकराया था।
मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के रोड शो में विशाल जनसैलाब देखने को मिला था और उसी का परिणाम रहा था कि आम आदमी पार्टी ने निकाय चुनाव में मध्य प्रदेश की जनता के दिल में जगह बनाई थी। जनता का मन जीता था और कई सीटों पर जीत हासिल की थी
निकाय चुनाव में मध्य प्रदेश में AAP को 6.5 प्रतिशत वोट मिले थे
मध्य प्रदेश में आम आदमी पार्टी के 51 पार्षद प्रत्याशी चुनाव जीते थे
नगरीय निकाय चुनाव में एक महापौर की सीट पर भी AAP जीती थी
आम आदमी पार्टी ने शुरू की विजय की तैयारी
निकाय चुनाव में मिले जनता के उसी आशीर्वाद के सहारे अब आम आदमी पार्टी विधानसभा चुनाव में विजय यात्रा की तैयारी कर रही है। आम आदमी पार्टी के नेता मध्य प्रदेश की जनता से विधानसभा चुनाव में भी विजय का आशीर्वाद मांग रहे हैं, समर्थन की अपील कर रहे हैं। गौरतलब है किअरविंद केजरीवाल(Arvind kejriwal) के करिश्माई नेतृत्व में आम आदमी पार्टी दिल्ली और पंजाब में जलवा दिखा चुकी है।
आम आदमी पार्टी पर विश्वास जताते हुए दिल्ली और पंजाब की जनता ने सालों से सत्ता पर काबिज रही भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस को बाहर का रास्ता दिखा दिया है। दोनों ही प्रदेशों का केजरीवाल मॉडल(Kejriwal model) पूरे देश में पसंद किया जाने लगा है।
मध्यप्रदेश में भी जनता का विश्वास आम आदमी पार्टी के लिए बढ़ा है इसका परिणाम नगरीय निकाय चुनाव में देखने को मिल चुका है और माना जा रहा है कि आने वाले विधानसभा चुनाव(Madhya Pradesh Assembly Election 2023)में भी मध्य प्रदेश की जनता का विश्वास आम आदमी पार्टी के लिए और ज्यादा बढ़ेगा। 2023 में मध्य प्रदेश में भी केजरीवाल मॉडल का जादू देखने को मिल सकता है।