Odisha Fire : राजधानी भुवनेश्वर की सुपरमार्केट में रात अचानक आग लग गई। आग किन कारणों से लगी अभी साफ नहीं हो पाया है। जानकारी के मुताबिक लाखों की संपत्ति जलकर खाक हो गई है। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। घटना लिंगिपुर इलाके के पास स्थित एक सुपरमार्केट की है। आग लगते ही इमारत से घना धुआं निकलने लगा, जो दूर से ही दिखाई दे रहा था। आसपास के स्थानीय लोगों ने तुरंत दमकल विभाग को सूचना दी।
तीसरी मंजिल से अचानक भड़की आग
दमकल कर्मियों को आग पर काबू पाने में काफी मशक्कत करनी पड़ रही है। जानकारी के मुताबिक, आग रात करीब 10 बजे बहुमंजिला इमारत की तीसरी मंजिल से अचानक भड़की। देखते ही देखते लपटें तेजी से फैलने लगीं। बताया जा रहा है कि बड़ी मात्रा में प्लास्टिक और अन्य ज्वलनशील घरेलू सामान रखा हुआ था, जिसकी वजह से आग ने कुछ ही मिनटों में भयानक रूप ले लिया।
भारी मात्रा में प्लास्टिक का सामान
शुरुआती जानकारी में सामने आया कि तीसरी मंजिल पर कुछ लोग फंसे होने की जानकारी मिली थी। दमकल टीम ने फौरन कार्रवाई करते हुए उन्हें सुरक्षित बाहर निकाला गया। बता दें कि इस हादसे में किसी के हताहत होने की जानकारी नहीं है। आग में बड़ी मात्रा में प्लास्टिक के सामान, स्टील के बर्तन और अन्य घरेलू वस्तुएं जलकर खाक हो गईं। सुपरमार्केट मालिक को लाखों रुपए का बड़ा नुकसान हुआ है। वहीं आशंका है कि शॉर्ट सर्किट के कारण यह हादसा हुआ हो सकता है।
ये भी पढ़ें- राष्ट्रीय इंडियन मिलिट्री कॉलेज में प्रवेश शुरू, परीक्षा 7 जून को, आवेदन करने की अंतिम तिथि 5 अप्रैल
Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप









