Advertisement

जमीनी विवाद सुलझाने गई महिला पुलिस ने एक महिला के बाल खींचे, गुस्से में महिलाओं ने उसे दो बार पीटा

Land dispute in Gaya

Land dispute in Gaya

Share
Advertisement

Land dispute in Gaya: बिहार के गया में मुफस्सिल थाने की महिला पुलिस कर्मी जमीन विवाद में एक ही दिन में दो बार पिट गई। मामला शुक्रवार का है. सबसे पहले जिस जगह पर विवाद था, वहां महिला पुलिसकर्मी ने एक महिला के बाल खींच दिए और पिटाई कर दी। जिसके बाद गुस्साईं तीन युवतियों ने मिलकर महिला पुलिसकर्मी की बाल खींचकर खेत में पिटाई कर दी। इसके बाद थाने में घुसकर महिलाओं ने उसी महिला पुलिसकर्मी की फिर से पिटाई कर दी। इससे वह चोटिल हो गई।

Advertisement

बताया गया कि मारपीट की वजह से महिला पुलिस कर्मी खुशबू कुमारी की तबीयत बार-बार खराब होने लगी. उसे शनिवार को मगध मेडिकल कालेज में एडमिट कराया गया है। मारपीट का वीडियो वायरल होने पर मुफस्सिल पुलिस ने 6 लोगों सुरेश सिंह, प्रिंस कुमार, सुमंती देवी, खुशबू कुमारी, गुंजा कुमारी और रिंकी कुमारी के खिलाफ शनिवार को केस दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया। वीडियो में महिला पुलिसकर्मी की बाल खींचकर पिटाई करते हुए महिलाएं दिख रही हैं।

थानाध्यक्ष रघुनाथ प्रसाद ने कहा कि पुलिस संबंधित मामले में कार्रवाई कर रही है। केस दर्ज किया गया है। कुछ लोग गिरफ्तार भी किए गए हैं। उन्हें जेल भेजा जा रहा है। दरअसल, सिकहर गांव निवासी सुरेश सिंह का परिवार की ही विभा सिंह से जमीन विवाद चल रहा था. जिस जमीन को लेकर विवाद था, उस पर दूसरा पक्ष भूमि पूजन के लिए पहुंच गया। सुरेश सिंह और उनके परिजनों ने विरोध किया। इस बीच डायल 112 की टीम पहुंची और दोनों पक्ष के बीच किसी तरह से मामले को शांत कराया और चली गई. भूमि पूजन फिर शुरू हो गया।

इसी, बीच मुफस्सिल पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। सुरेश सिंह के परिजनों और पुलिस के बीच बहस होने लगी। सुरेश सिंह पुलिस पर जमीन कब्जा करवाने का आरोप लगाते हुए वीडियो बनाने लगे। इसी बीच दो लड़कियों ने महिला पुलिसकर्मी को कई थप्पड़ जड़ दिए। महिला पुलिसकर्मी ने भी उन दो लड़कियों में से एक के बाल पकड़ लिए, तो लड़कियों ने भी महिला पुलिसकर्मी के बाल पकड़ लिए। इस दौरान वहां मौजूद पुलिसकर्मी ‘बाबू छोड़ दो’ कहते रहे। इसी बीच दोनों पक्षों के बीच रोड़ेबाजी शुरू हो गई और एक पत्थर सुरेश सिंह पक्ष के लड़के को लग गया। इससे वह लहूलुहान हो गया।

इधर मौके से पुलिस चली गई। इसके बाद घायल पक्ष केस दर्ज कराने थाने पहुंचा तो मुफस्सिल पुलिस भड़क गई। इस बात से गुस्साए घायल पक्ष की महिलाओं ने एक बार फिर से महिला पुलिस कर्मी खुशबू कुमारी की पिटाई कर दी। फिलहाल मामले में जांच चल रही है। पुलिस ने इस मामले में दो केस दर्ज किए हैं। एक केस पुलिस ने खुद तो दूसरा सुरेंद्र सिंह के विरोधी पक्ष विभा सिंह ने कराया है। अब तक घायल पक्ष का केस दर्ज नहीं किया गया है।

रिपोर्टः अभिषेक कुमार, संवाददाता, गया, बिहार

यह भी पढ़ें: Lok Sabha Election: सारण में रोहिणी आचार्य के खिलाफ चुनावी मैदान में लालू यादव

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *