Advertisement

संजय कुमार झा राज्यसभा में बुलंदी से उठाएंगे बिहार के हक की आवाज-उमेश कुशवाहा

JDU welcome Sanjay Jha

JDU welcome Sanjay Jha

Share
Advertisement

JDU welcome Sanjay Jha: राज्यसभा के नवनिर्वाचित सांसद संजय कुमार झा का गुरुवार को पार्टी मुख्यालय में भव्य स्वागत किया गया। पार्टी के वरीय नेताओं एवं उत्साही कार्यकर्ताओं ने गुलदस्ता भेंटकर उन्हें शुभकामनायें प्रेषित कीं। इस दौरान राज्यसभा के सांसद संजय कुमार झा ने तमाम साथियों का अभिवादन स्वीकार किया।

Advertisement

‘नीतीश कुमार ने पार्टी के प्रति समर्पित नेता को चुना’

उक्त मौके पर पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा ने कहा कि राज्यसभा में भेजने के लिए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अनुभवी और पार्टी के प्रति समर्पित नेता को चुना है। इसके लिए हम मुख्यमंत्री का पार्टी की ओर से आभार प्रकट करते हैं। हमें पूरा विश्वास है कि संजय कुमार झा राज्यसभा में पूरी बुलंदी से बिहार के हक की आवाज को उठाने का काम करेंगे, जिससे जनता का कल्याण और प्रदेश का उत्थान होगा।

मुख्यमंत्री ने मुझ पर भरोसा जताया- संजय कुमार झा

अपने संबोधन में नवनिर्वाचित राज्यसभा सांसद संजय कुमार झा ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करते हुए कहा कि राज्यसभा भेजकर मुख्यमंत्री ने मुझ पर भरोसा जताया है। इतने वर्षों तक मुझे मुख्यमंत्री के सानिध्य में काम करने का अवसर प्रदान हुआ। इस दौरान हमें काफी कुछ सीखने को मिला है और उन्हीं के दिखाए रास्ते पर हम आगे भी चलेंगे।

‘जेडीयू पर नहीं है परिवारवाद का दाग’

संजय कुमार झा ने कहा कि जदयू एकमात्र ऐसी पार्टी है जिसपर कभी परिवारवाद का दाग नहीं लगा। हमारी पार्टी में पंचायत स्तर का कार्यकर्ता भी अपनी योग्यता के बलबूते शीर्ष स्थान पर पहुँच सकता है। साथ ही उन्होंने कहा कि अगला 5 साल बिहार के लिए स्वर्णिम काल होगा। उन्होंने यह भी बताया कि नवंबर 2025 से पहले बिहार विधानसभा का चुनाव नहीं होगा, मीडिया में चल रही बातें बिल्कुल निराधार है।

‘विशेष राज्य का दर्जा हमारी या विशेष पैकेज हमारी मांग’

पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष वशिष्ठ नारायण सिंह ने कहा कि बिहार को विशेष राज्य का दर्जा या विशेष पैकेज देने की हमारी मांग पुरानी रही है और यह मुद्दा आज भी प्रासंगिक बना हुआ है। सांसद संजय कुमार झा भी जरूर उच्च सदन में इस महत्वपूर्ण मुद्दे को उठाने का काम करेंगे। नीतीश कुमार ने सीमित संसाधनों के बावजूद भी बिहार को गढ़ने का काम किया है। संजय कुमार झा के चयन से पार्टी के सभी साथी खुश है। उन्होंने बिहार सरकार में बातौर मंत्री अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन बहुत अच्छे ढंग से किया है।

‘संजय झा ने दिया संगठन की मजबूती में महत्वपूर्ण योगदान’

बिहार सरकार के पूर्व मंत्री अशोक चौधरी ने कहा कि संजय कुमार झा को राज्यसभा भेजने के निर्णय से पार्टी का एक-एक कार्यकर्ता खुश है। इस पद के लिए संजय कुमार झा सबसे उपयुक्त व्यक्ति है। अशोक चौधरी ने कहा कि संजय कुमार झा ने बिहार की उन्नति के लिए नीतीश कुमार के सपनों को साकार करने में अहम भूमिका निभाई है। साथ ही संगठन को मजबूती प्रदान करने में भी उनका महत्वपूर्ण योगदान रहा है।

ये पार्टी नेता रहे मौजूद

इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से जदयू के मुख्य प्रवक्ता सह विधान पार्षद नीरज कुमार, विधान परिषद के मुख्य सचेतक संजय कुमार सिंह उर्फ गांधी जी, बिहार सरकार के पूर्व मंत्री जय कुमार सिंह, पूर्व मंत्री विक्रम कुँवर, पूर्व विधायक राणा रणधीर सिंह, नवीन आर्या, जदयू अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के अध्यक्ष अशरफ हुसैन, प्रदेश महासचिव वासुदेव कुशवाहा, इम्तियाज अहमद आदि मौजूद रहे।

रिपोर्टः सुजीत श्रीवास्तव, ब्यूरोचीफ, बिहार

यह भी पढ़ें: Bihar: ‘आरजेडी की लाठी के दम पर कानून व्यवस्था को हाईजैक करने वाली मानसिकता’

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *