Other Statesराज्यराष्ट्रीयवायरल

प्राण प्रतिष्ठाः नेपाल से न्यूयॉर्क तक जय श्रीराम की गूंज

Jai Shree Ram: राम मंदिर में श्रीरामलला के श्रीविग्रह की प्राण प्रतिष्ठा का उत्साह देश ही नहीं दुनिया भर में है। भारत के विभिन्न शहरों के अलावा नेपाल और न्यूयार्क में भी हिन्दू समुदाय के लोगों का उत्साह चरम पर है। न्यूयॉर्क में तो टाइम्स स्क्वेयर भी राममय नजर आया तो वहीं नेताल में माता जनाकी मंदिर परिसर भी प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर जगमगाता दिखा।

टाइम्स स्क्वेयर के बिलबोर्ड पर भी नजर आई उत्साह की झलक

हिन्दू समाज के लिए आज का दिन बेहद खास है। 500 वर्षों के बाद श्रीराम के श्रीविग्रह की प्राण प्रतिष्ठा का शुभ मूहुर्त आया है। ऐसे में भारत ही नहीं बल्कि दूर देशों में बसे हिन्दू समाज के लोग खुलकर अपनी खुशी का इजहार कर रहे हैं। इस  पावन अवसर पर उत्साह का ज्वार पूरी दुनिया में नजर आने लगा है। अमेरिका के न्यूयॉर्क के टाइम्स स्क्वेयर पर बिलबोर्ड पर श्रीराम मंदिर नजर आया।

निकलेगी रथ यात्रा

इससे पहले वाशिंगटन डीसी में भी भारतीय समाज के लोग पारंपारिक वस्त्रों में जश्न मनाते दिखे। वहीं US कैपिटोल हिल से वाइट हाउस तक रथयात्रा भी निकाली गई। इस अवसर पर कैलिफोर्निया, वॉशिंगटन, टेक्सस और फ्लोरिडा के मंदिरों में भी विशेष आयोजन होंगे।

https://twitter.com/ANI/status/1291020988012834817?s=20
https://twitter.com/ani_digital/status/1749304551230857667?s=20

यह भी पढ़ें: Ramlala Pran Pratishtha: रामलला की प्राण प्रतिष्ठा करने वाले पंडित लक्ष्मीकांत दीक्षित कौन हैं ?

Follow us on: https://twitter.com/HindiKhabar

Related Articles

Back to top button