Advertisement

Ramlala Pran Pratishtha: रामलला की प्राण प्रतिष्ठा करने वाले पंडित लक्ष्मीकांत दीक्षित कौन हैं ?

Ramlala Pran Pratishtha

Ramlala Pran Pratishtha

Share
Advertisement

Ramlala Pran Pratishtha: रामलला की प्राण प्रतिष्ठा और अयोध्या में राम मंदिर के उद्घाटन का शुभ अवसर आ गया है। सोमवार, 22 जनवरी 2024 को,शुभ मुहूर्त दिन के 12 बजकर 29 मिनट और 08 सेकंड से 12 बजकर 30 मिनट और 32 सेकंड तक का रहेगा। यानि प्राण प्रतिष्ठा का शुभ मुहूर्त केवल 84 सेकंड का है। 121 पुजारियों की एक टीम राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा करेगी। मुख्य पुजारी काशी के विद्वान लक्ष्मीकांत दीक्षित होंगे। रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के दौरान गर्भगृह में लक्ष्मीकांत दीक्षित सहित पांच लोग उपस्थित रहेंगे। लक्ष्मीकांत दीक्षित कौन हैं?

Advertisement

लक्ष्मीकांत दीक्षित महाराष्ट्र के शोलापुर जिले से हैं। लेकिन उनका परिवार कई पीढ़ियों से काशी में रह रहा है। उनके पूर्वजों ने भी नागपुर और नासिक रियासतों में कई धार्मिक अनुष्ठान किए हैं।

Ramlala Pran Pratishtha: लक्ष्मीकांत दीक्षित कौन हैं ?

वाराणसी के मीरघाट स्थित सांगवेद महाविद्यालय में लक्ष्मीकांत दीक्षित वरिष्ठ आचार्य हैं। काशी नरेश ने सामवेद महाविद्यालय की स्थापना की। पंडित लक्ष्मीकांत को काशी में यजुर्वेद के सर्वश्रेष्ठ विद्वानों में गिना जाता है। उन्हें पूजा में भी महारत है। लक्ष्मीकांत दीक्षित ने अपने चाचा गणेश दीक्षित भट्ट से वेद और अनुष्ठानों की दीक्षा ली थी।

पंडित लक्ष्मीकांत भी मशहूर पंडित गागा भट्ट के पूर्वज हैं, जिन्होंने 17वीं सदी में छत्रपति शिवाजी महाराज को राज्याभिषेक कराया था। 16 जनवरी से, लक्ष्मीकांत दीक्षित की अध्यक्षता में 121 पंडितों की टीम प्राण प्रतिष्ठा का अनुष्ठान कर रही है। इस टीम में 40 से अधिक काशी विद्वान हैं।

Ramlala Pran Pratishtha: प्राण प्रतिष्ठा के साथ अयोध्या में दिनभर चलेंगे कार्यक्रम

  • सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक अयोध्या के 100 निर्धारित स्थानों पर सांस्कृतिक शोभा यात्रा निकाली जाएगी। प्रदेश के विभिन्न अंचलों से 1500 लोकनृत्य कलाकारों और संस्कृति मंत्रालय के क्षेत्रीय सांस्कृतिक केन्द्रों से 200 कलाकार सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देंगे।
  • रामकथा पार्क में शाम 6 बजे से 7 बजे तक रामलीला होगी।
  • शाम को छह बजे से सात बजे तक सरयू आरती राम की पैड़ी पर होगी।
  • प्रोजेक्शन शो राम की पैड़ी पर शाम 7 से 7.30 बजे तक चलेगा।
  • वाटेकर सिस्टर्स द्वारा रामकथा पार्क में शाम 7 से 8 बजे राम गायन होगा।
  • तुलसी उद्यान में शाम 7 से 8 बजे तक भजन संध्या शर्मा बंधु होगी।
  • शाम 7.30 से 7.45 बजे तक राम की पैड़ी पर लेजर शो होगा।
  • शाम 7.45 से 7.55 बजे तक राम की पैड़ी पर इको फ्रेंडली आतिशबाजी होगी।

Follow Us On: https://twitter.com/HindiKhabar

ये भी पढ़े: Ayodhya: कश्मीरी हिंदूओं को साथ लेकर श्री राम की प्राण प्रतिष्ठा में भाग ले रहा हूं- अनुपम खेर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *