Advertisement

भीम संसद की तिथि में बदलाव, अब 26 नवंबर को होगा आयोजन

Bheem Sansad in Bihar

Bheem Sansad in Bihar

Share
Advertisement

Bheem Sansad in Bihar: गुरुवार को जनतादल(यूनाइटेड) मुख्यालय के कर्पूरी सभागार में बिहार सरकार के भवन निर्माण मंत्री अशोक चौधरी, मद्य निषेध एवं निबंधन मंत्री सुनील कुमार एवं अनुसूचित जाति-जनजाति कल्याण मंत्री रत्नेश सदा ने संयुक्त रूप से संवाददाता सम्मेलन को संबोधित किया। इस दौरान बिहार सरकार के भवन निर्माण मंत्री अशोक चौधरी ने कहा कि जनता दल यू0 5 नवंबर को पटना के वेटनरी कॉलेज ग्राउंड में भीम संसद का आयोजन किया जाना था। उसकी तारीख में अब बदलाव कर दिया गया है।

Advertisement

Bheem Sansad in Bihar: दीपावली और छठ पर्व के कारण लिया निर्णय

उन्होंने कहा कि दरअसल 6 नवंबर से ही बिहार विधानसभा का सत्र शुरू हो रहा है। उसके बाद दीपावली और महापर्व छठ पर्व की व्यस्तता रहेगी। इसको ध्यान में रखकर पार्टी ने निर्णय लिया है कि भीम संसद कार्यक्रम का आयोजन अब 26 नवंबर को होगा।

Bheem Sansad in Bihar: सीएम नीतीश कुमार ने भी जताई सहमति- अशोक चौधरी

उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की ओर से भी 26 नवंबर को लेकर सहमति मिल चुकी है। भीम संसद कार्यक्रम को भव्यतम बनाने के लिए प्रदेश के 250 से अधिक जगहों पर दलित चैपाल का आयोजन किया गया है। पहले समय की बाध्यता के कारण सभी टोलो एवं मोहल्लों में जाना मुश्किल होता था लेकिन अब भीम संसद की तारीख में बदलाव हुआ है तो हम सभी के पास पर्याप्त समय है। इस समय का सदुपयोग करेंगे।

Bheem Sansad in Bihar:  ‘सभी को किया जाएगा आमंत्रित’

इसे लेकर अशोक चौधरी ने बताया कि पहले से अधिक जोरशोर से अब इसकी तैयारी चलेगी। सभी को आमंत्रित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार ने दलितों में भी सबसे कमजोर वर्ग को सबल और ताकतवर बनाने का काम किया। पहली बार उन्हें महादलित का नाम दिया गया।

‘नीतीश कुमार के दलित उत्थान कार्यों को जन-जन तक पहुंचाएंगे’

उन्होंने कहा कि इस आयोजन का मुख्य मकसद दलित उत्थान में किए गए नीतीश कुमार के कार्यों को जन-जन तक पहुंचाना है। उन राजनीतिक दलों से भी सचेत करना है जो आरक्षण व्यवस्था को खत्म करना चाहते हैं। बेगूसराय की घटना पर केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह के बयान पर अशोक चैधरी कहा, गिरिराज सिंह ऐसे संवेदनशील विषयों पर अनर्गल बयान देकर समाज को बांटने की कोशिश करते हैं। भारतीय जनता पार्टी हिंदू-मुस्लिम के मुद्दों के सहारे अपनी राजनीतिक दुकान चलाती है।

देश, संविधान और आरक्षण बचाओ संसद का मूलमंत्र- सुनील कुमार

बिहार सरकार के मद्य निषेध एवं निबंधन मंत्री सुनील कुमार ने कहा कि देश बचाओ, संविधान बचाओ और आरक्षण बचाओ हमारे इस भीम संसद कार्यक्रम का मूलमंत्र है। मौजूदा केंद्र सरकार संविधान के विरुद्ध कार्य कर रही है। हमारे देश का लोकतंत्र खतरे में है। इस विषय में भी आम जनता को जागरूक किया जाएगा।

Bheem Sansad in Bihar: लेंगे केंद्र सरकार को उखाड़ फेंकने का संकल्प- रत्नेश सदा

बिहार सरकार के अनुसूचित जाति-जनजाति कल्याण मंत्री रत्नेश सदा ने कहा कि 26 नवबंर को बिहार की जनता केंद्र सरकार को सत्ता से उखाड़ फेंकने का संकल्प लेगी। संविधान विरोधी भाजपा के खिलाफ बिहार का दलित, महादलित, पिछड़ा, अतिपिछड़ा समाज 26 नवंबर को पटना में एकत्रित होकर पूरे देश को सन्देश देने का काम करेगा। संवाददाता सम्मेलन में मुख्य रूप से पूर्व विधायक अरुण मांझी, रामेश्वर रजक, कमल किरोड़ी, रुबेल रविदास राम कुमार राम एवं डॉ. हुलेष मांझी उपस्थित रहे।

रिपोर्टः सुजीत श्रीवास्तव, ब्यूरोचीफ, बिहार

ये भी पढ़ें: मध्यप्रदेश चुनावः जनतादल यूनाइटेड ने जारी की उम्मीदवारों की दूसरी सूची

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अन्य खबरें