बड़ी ख़बरविदेश

Starbucks New CEO: भारतीय मूल के लक्ष्मण नरसिम्हन होंगे Starbuks’ के नए सीईओ

भारत की प्रतिभाओं ने बार-बार इस दुनिया को अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है। सिलिकॉन वैली में अपना नाम सुनाने वाले टेक गीक्स से लेकर विश्‍व के कुछ सबसे सफल बिजनेस समूह के प्रमुख टाइकून तक में, आज ये भारतीय नेतृत्व कर रहे हैं। अब अमेरिका की बहुराष्ट्रीय कंपनी कॉफी कंपनी स्टारबक्स ने भारतीय मूल के लक्ष्मण नरसिम्हन को अपना नया सीईओ नियुक्त किया है। नरसिम्हन एक अक्टूबर से हॉवर्ड शुल्त्स की जगह स्टारबक्स के सीईओ का पद संभालेंगे।

55 वर्षीय नरसिम्हन को लगभग 30 वर्षों का अनुभव है।  नरसिम्हन ने Lysol और Enfamil बेबी फॉर्मूला के निर्माता, यूके स्थित रेकिट बेंकिजर ग्रुप के मुख्य कार्यकारी के रूप में कार्य किया है। कंपनी ने गुरुवार को नरसिम्हन की नियुक्ति की घोषणा की। नरसिम्हन विश्व की सबसे बड़ी कॉफी कंपनी में सीईओ के तौर पर कई जिम्मेदारियों को निभाएंगे। 

1 अक्टूबर से ज्वाइन करेंगे स्टारबक्स

द वॉल स्ट्रीट जर्नल के अनुसार, वो एक अक्टूबर से स्टारबक्स को सीईओ के तौर पर ज्वाइन करेंगे।  नरसिम्हन हॉवर्ड शुल्त्स की जगह स्टारबक्स के सीईओ का पद संभालेंगे। स्टारबक्स की ओर से जारी एक बयान में बताया गया है कि नरसिम्हन लंदन से सिएटल शिफ्ट होंगे। द वॉल स्ट्रीट जर्नल के अनुसार, नरसिम्हन सीईओ की भूमिका ग्रहण करेंगे और एक अप्रैल को कंपनी के बोर्ड में शामिल होंगे।

स्टारबक्स बोर्ड की अध्यक्ष मेलोडी हॉब्सन ने कहा कि, कंपनी का मानना है कि हमें अपने अगले सीईओ के रूप में एक असाधारण व्यक्ति मिला है। उन्होंने अपने कार्य क्षेत्र में कई उल्लेखनिय काम किए हैं।

Related Articles

Back to top button