Advertisement

मुंबई इंडियंस ने Rohit Sharma को कप्तानी से हटाने का लिया फैसला! फैंस का फूटा गुस्सा, 4 लाख लोगों ने किया पेज अनफॉलो

Rohit Sharma mumbai indians lost 4 lakh followers on social media after removing rohit sharma from captaincy news in hindi
Share

Rohit Sharma

Advertisement

15 दिसंबर शुक्रवार को टीम मुबंई इंडियंस(Rohit Sharma) ने बड़ा एलान किया है। बता दें कि टीम ने रोहित शर्मा से कप्तानी छीनकर हार्दिक पंड्या को सौंप दी हैं। अब मुंबई इंडियंस के इस फैसले से लोगों ने अपनी नाराजगी जाहीर की है। इस संबंध में फैंस का सोशल मीडिया पर जमकर गुस्सा छलक रहा है। आपको बता दें कि फैंस इस फैसले से इस कदर नाराज है कि टीम के एक फैंस ने मुंबई इंडियंस की जर्सी को ही जला डाला है।

Advertisement

सोशल मीडिया पर निकल रहा गुस्सा

मुंबई इंडियंस के इस निर्णय से फैंस काफी नाराज हैं। दरअसल 15 दिसंबर को टीम ने आधिकारीक तौर पर इस फैसले की पुष्टि करते हुए जानकारी साझा की 2024 IPL में टीम के कप्तान की कमान हार्दिक पंड्या संभालने वाले हैं। बता दें कि इस पोस्ट पर फैंस ने अपना गुस्सा जाहीर करते हुए नाराजगी जताई। बता दें कि फैंस इस कदर नाराज है कि उन्होनें टीम के सोशल मीडिया हैंडल्स को अनफॉलो करना शुरु कर दिया है।

अभी भी जारी है अनफॉलो का सिलसिला

बता दें कि ना सिर्फ कल तक बल्कि यह सिलसिला आज यानी 16 दिसंबर को भी जारी रहा है। कुछ फैंस द्वारा टीम के इंस्टाग्राम अकाउंट को भी अनफॉलो किया जा रहा है। बता दें कि इस समय सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर #Shameonmi भी काफी ट्रेंड होता हुआ नजर आ रहा है।

इस संबंंध में एक रिपोर्ट भी सामने आई है। जिसमें कहा जा रहा है कि अब तक टीम के यूट्यूब चैनल से 10 हजार लोगों ने चैनल को अनसब्सक्राइब किया है। इसी के साथ ट्विटर पर 33 हजार फैंस ने अनफॉलो कर के टीम का साथ छोड़ा है। वहीं इंस्टाग्राम पर अब तक 4,17,803 लोगों ने टीम को अनफॉलो कर दिया है।

यह भी पढ़े:https://hindikhabar.com/tech/gmail-new-features-delivery-filter-feature-launched-in-gmail-app-how-to-use-news-in-hindi/

Follow Us On:https://twitter.com/HindiKhabar

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *