Advertisement

Ram Mandir: प्राण प्रतिष्ठा में पहुंचे ये खिलाड़ी, जानें कौन-कौन पहुंचा अयोध्या

Ram Mandir which cricket players reached in pran pratishtha ceremony news in hindi
Share

Ram Mandir:

Advertisement

आज का दिन देशभर(Ram Mandir) में एक उत्सव की तरह मनाया जा रहा है। इस उत्सव को न सिर्फ भारत देश में बल्कि विदेश में भी हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है। हिन्दू धर्म के लोग आज के दिन को हर साल किसी उत्सव की भांति मनाया करेंगे। आज के इस शुभ दिन के बाद लोगों को जिस घड़ी का इंतजार था वो घड़ी आ चुकी है। इस कार्यक्रम का हिस्सा बनने के लिए कई हस्तियां राम मंदिर अयोध्या पहुंची है। इनमें भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाड़ी भी शामिल हैं।

Advertisement

कौन से खिलाड़ी समारोह में हुए शामिल

आज का दिन हिदुओं के लिए दूसरी दिवाली होने वाली है। इस दिन को जश्न के साथ मनाने के लिए लोग अपने घरों में आज शाम को दीप जलाने वाले हैं। वहीं प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में शामिल होने के लिए कई हस्तियों को निमंत्रित किया गया था। जिसमें भारतीय टीम के खिलाड़ी भी शमिल है। भारतीय क्रिकेट टीम के भगवान कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर सचिन तेंदुलकर, ऑलराउंडर खिलाड़ी रवींद्र जडेजा और पूर्व दिग्गज क्रिकेटर अनिल कुंबले अयोध्या पहुंच कर समारोह के साक्षी बने। इसके अलावा वेंकटेश प्रसाद भी राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के लिए पहुंच चुके हैं।

धोनी और रोहित पहुंचे अयोध्या?

खिलाड़ियों के अयोध्या पहुंचने को लेकर अब सवाल सामने आ रहा है कि क्या धोनी और टीम के कप्तान रोहित शर्मा भी इस कार्यक्रम में शामिल हुए थे। ऐसा इसलिए क्योंकी इन दोनो ही खिलाड़ियों को लेकर आधिकारीक तौर पर कोई जानकारी सामने नहीं आई है। सोशल मीडिया पर कुछ वीडियो कार्यक्रम से संबंधित वायरल हो रही हैं। जिसमें यह कहा जा रहा है कि विराट कोहली समारोह में शामिल हुए हैं। वहीं, साइना नेहवाल भी अयोध्या पहुंच गई हैं। भारत के कप्तान रोहित शर्मा, पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी, मिताली राज, हरमनप्रीत कौर के अलावा भी कई खिलाड़ियों को इसके लिए आमंत्रित किया गया था, लेकिन अभी तक दोनों ही दिग्गजों के अयोध्या पहुंचने की जानकारी सामने नहीं आई है।

यह भी पढ़े: Ram Mandir Pran Pratishtha:‘पत्थर की मूर्ति में आएंगे प्राण, ले लेगी भगवान का रूप’, प्राण प्रतिष्ठा पर बोले अखिलेश यादव

Follow Us On: https://twitter.com/HindiKhabar

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *