Advertisement

IPL 2023: रोहित को मिला जन्मदिन का गिफ्ट, मुंबई ने राजस्थान को 6 विकेट से हराया

Share
Advertisement

आईपीएल मैच में रविवार (30 अप्रैल) को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में मुंबई इंडियंस ने राजस्थान रॉयल्स को शिक्सत दी। आईपीएल के 1000वें मैच में रोहित शर्मा के नेतृत्व वाली मुंबई ने राजस्थान को 6 विकेट से हराकर मैच में रोमांचक जीत दर्ज की है। बता दें कि पहले बल्लेबाजी करते हुए राजस्थान ने 212 रन बनाए। जवाब में मुंबई ने 214 रन बनाकर जीत हासिल की।

Advertisement

वानखेड़े की पिच बल्लेबाजों का अच्छा साथ देती है। ऐसे में राजस्थान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। जिससे मुंबई के सामने एक बड़ा लक्ष्य रखा जा सके। राजस्थान की पारी में हुआ भी कुछ ऐसा ही राजस्थान के बल्लेबाज चले लेकिन दूसरी तरफ होमग्राउंड पर मुंबई का जादू चल गया।

राजस्थान की तरफ पहले बल्लेबाजी करने के लिए यशस्वी जायसवाल और जोस बटलर क्रीज पर उतरे। दोनों खिलाड़ियों ने टीम को अच्छी शुरूआत दी। दोनों खिलाड़ियों ने तेजी से रन बनाए। जायसवाल और बटलर ने अपना विकेट संभाले रखा। बिना कोई विकेट गवांए टीम ने 50 रन का आंकड़ा पार किया। दोनों बल्लेबाजों ने पहले विकेट के लिए 72 रन जोड़े। 72 रन के स्कोर पर राजस्थान रॉयल्स का पहला विकेट गिरा है। जोस बटलर 19 गेंद में 18 रन बनाकर आउट हो चुके हैं। पीयूष चावला ने बटलर को रमनदीप सिंह के हाथों कैच कराया।

बटलर के पवेलियन लौटने के बाद एक बड़ी पारी खेलने के मकसद से आए टीम के कप्तान संजू सैमसन ज्यादा देर नहीं टिक पाए। 95 रन के स्कोर पर संजू सैमसन चलते हो गए। उन्होंने अपनी पारी में 10 गेंदों में 12 रन बनाए। दूसरे छोर पर यशस्वी जायसवाल ने पारी संभाल रखी थी, उन्होंने 32 गेंदों में अपना अर्द्धशतक पूरा किया। 103 रन के स्कोर पर राजस्थान रॉयल्स का तीसरा विकेट गिर। देवदत्त पडीक्कल चार गेंद में दो रन बनाकर पवेलियन लौट गए।

देवदत्त के बाद क्रीज पर आए जेसन होल्डर ने 9 गेंदों में मात्र 11 रन बनाए। 4 विकेट के नुकसान पर राजस्थान की टीम ने 150 रन का आंकड़ा पार किया। 159 रन के स्कोर पर राजस्थान की आधी टीम पवेलियन लौट गए। शिमरोन हेटमेयर नौ गेंद में आठ रन बनाकर आउट हुए। दूसरी तरफ यशस्वी जायसवाल ने क्रीज पर अपने पैर जमाए रखे। उन्होंने आईपीएल 2023 का अपना पहला शतक जड़ा। जायसवाल की पारी ने टीम को एक बड़े स्कोर पर भी पहुंचाया।

राजस्थान के लिए सबसे ज्यादा 124 रन यशस्वी जायसवाल ने बनाए। हालांकि किसी भी दूसरे खिलाड़ी ने ज्यादा देर तक उनका साथ नहीं दिया। उनके साथ ओपनिंग पर आए जोस बटलर ने पैर जमाने की कोशिश की लेकिन वो भी वापस लौट गए। लेकिन जायसवाल क्रीज पर टिके रहे। उनकी पारी की वजह से राजस्थान की टीम ने 20 ओवर में 7 विकेट गवांकर 212 रन बनाए।

मुंबई ने 6 विकेट से जीता मैच

213 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी मुंबई की तरफ कप्तान रोहित शर्मा और ईशान किशन पिच पर आए। हालांकि दोनों की जोड़ी ज्यादा देर तक नहीं टिक पाई। 14 रन के स्कोर पर मुंबई इंडियंस का पहला विकेट गिर गया। कप्तान रोहित शर्मा जन्मदिन के मौके पर मात्र 3 रन बनाकर वापस लौट गए। उनके बाद कैमरन ग्रीन ने पारी संभाली। दोनों खिलाड़ियों ने पारी को संभालकर आगे बढाया। मुंबई को 9वें ओवर में 76 के स्कोर पर दूसरा झटका लगा। ईशान किशन 23 गेंदों में 28 रन बनाकर आउट हुए।

मुंबई को 101 के स्कोर पर तीसरा झटका लगा। ग्रीन ने 26 गेंद में 44 रन की पारी खेली। इसके बाद मैच का रूख बदल गया। जब सूर्यकुमार यादव और टिम डेविड ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी के दम पर मुंबई को जीत दिलाई। सूर्यकुमार यादव ने 29 गेंदों में 55 रन की एक शानदार पारी खेली तो दूसरी तरफ टिम डेविड ने मैच में मुंबई के तेजी से रन ठोककर जान डाल दी। टिम ने 14 गेंदों 45 रन की ताबड़तोड़ नाबाद पारी खेली। टिम की पारी के दम पर मुंबई ने इस रोमांचक मुकाबले में जीत हासिल की। मुंबई ने मैच में 3 गेंद बाकी रहते राजस्थान से मिले लक्ष्य को हासिल किया। मुंबई ने 19.3 ओवर में 4 विकेट गवांकर 214 रन बनाए।

ये भी पढ़ें: IPL: आज खेला जा रहा है 1000वां मैच, जानें कैसा रहा है IPL का इतिहास

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अन्य खबरें