Advertisement

CWG 2022 में भारतीय पुरुष हॉकी टीम को रजत पदक से करना पड़ा संतोष, ऑस्ट्रेलिया ने 7-0 से हराया

Share
Advertisement

New Delhi: Common Wealth Games 2022 में भारतीय खिलाड़ियों ने इतिहास रचा है। वहीं खिलाड़ियों के अद्भूत प्रदर्शन से पूरे देश का नाम रोशन भी हुआ है। इसी के साथ बता दें भारतीय पुरुष हॉकी टीम के पास कॉमनवेल्थ गेम्स में पहली बार चैंपियन बनने का सुनहरा मौका गंवा दिया है। हालांकि फाइनल में किस तरह का प्रदर्शन करना चाहिए, ये बात टीम इंडिया को ऑस्ट्रेलिया ने पहली बार नहीं बल्कि कई बार बताई है।

Advertisement

यह भी पढ़ें: 75th Independence Day: देश को मिलेगी बड़ी सौगात, दिल्ली, यूपी, पंजाब, हरियाणा में तैयारियां जोरों पर

बर्मिंघम कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 पुरुष हॉकी के फाइनल में ऑस्ट्रेलिया ने भारत को 7-0 से शिकस्त देकर सातवीं बार चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया है। वहीं टीम इंडिया का चैंपियन बनने का सपना अधूर रह गया और उसे सिल्वर मेडल से ही संतोष करना पड़ गया।

बता दें लीग चरण में अपराजेय और पूल में शीर्ष रहने वाली भारतीय टीम बिल्कुल फॉर्म में नहीं दिखी। हालांकि फॉरवर्ड पंक्ति में तालमेल नहीं था और डिफेंस को ऑस्ट्रेलिया ने पूरी तरह खत्म कर दिया। उस पर कप्तान मनप्रीत सिंह को कंधे में लगी चोट ने भारत का प्रदर्शन बुरी तरह प्रभावित किया।

PV Sindhu ने जीता गोल्ड

Common Wealth Games में भारत की बेटी PV Sindhu ने एक बार फिर देश का नाम रोशन किया है। पीवी सिंधू के कारण भारत की झोली में एक और स्वर्ण पदक आ गया है। PV Sindhu ने सीधे गेम में कनाडा की शटलर को गोल्ड मेडल मैच में शिकस्त दी है। भारत का ये 19वां गोल्ड है। खास बात ये रही की पहली बार ऐसा है जब PV Sindhu महिला बैडमिंटन के सिंगल इवेंट में कॉमनवेल्थ गेम्स चैंपियन बनी हैं।

यह भी पढ़ें: 11 अगस्त तक इन राज्यों में भारी बारिश को लेकर IMD ने जारी किया अलर्ट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *