Madhya Pradeshराजनीति

MP Politics: एमपी में कांग्रेस को बड़ा झटका, पूर्व केंद्रीय मंत्री सुरेश पचौरी BJP में शामिल

MP Politics: लोकसभा चुनाव से पहले मध्य प्रदेश कांग्रेस को एक और बड़ा झटका लगने वाला है। पूर्व केंद्रीय मंत्री और मध्य प्रदेश कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष सुरेश पचौरी आज (शनिवार 9 मार्च) बीजेपी में शामिल हो गए हैं। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, कैलाश विजयवर्गीय को मौजूदगी में पचौरी ने पार्टी की सदस्यता ग्रहम की। आपको बता दें, चार बार के सांसद सुरेश पचौरी कांग्रेस की सरकार में कई मंत्रालयों के केंद्रीय राज्य मंत्री रह चुके हैं।

MP Politics: भाजपा में शामिल होने के बाद क्या बोले सुरेश पचौरी?

बीजेपी में शामिल होने के बाद सुरेश पचौरी ने कहा “हाल ही में जो कांग्रेस द्वारा निणर्य लिए गए हैं, कांग्रेस जिन सिद्धांतों और नीतियों के लिए जानी जाती रही है उनसे कांग्रेस विमुख हो रही है। कांग्रेस पार्टी जनता से विमुख हो रही है। कांग्रेस को जनता से जो रिशता रखना चाहिए वे नहीं हो पा रही है। कांग्रेस ने आजादी में प्रमुख भूमिका अदा की है इसलिए उन्हें अपने उस इतिहास को याद करके काम करना चाहिए।”

मध्य प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वी.डी. शर्मा ने कहा, “सुरेश पचौरी मध्य प्रदेश में कांग्रेस के राजनीति के संत हैं। ऐसे व्यक्ति का कांग्रेस में स्थान नहीं है, इसलिए उनको लगा कि उन्हें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में जाकर कुछ काम करने की जरूरत है। आज वे भाजपा में शामिल हो रहे हैं।”

यह भी पढ़ें:-Lok Sabha Election: उद्धव ठाकरे का नितिन गडकरी को MVA में शामिल होने का ऑफर, सुप्रिया सुले ने भी दिया समर्थन

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए।”

Related Articles

Back to top button