संभल में जामा मस्जिद के पास बन रही पुलिस चौकी,आचार्य शोभित शास्त्री ने किया भूमि पूजन

sambhal
Sambhal: संभल में भूमि पूजन कराने वाले आचार्य पंडित शोभित शास्त्री ने बताया कि यदि इस पुलिस चौकी का नाम सत्यवृत रखा जाए तो अच्छा होगा क्योंकि सतयुग में संभल का नाम सत्यवृत था। सत्यवृत का अर्थ है कि सत्य।
शाही जामा मस्जिद के पास संभल पुलिस प्रशासन की देखरेख में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस चौकी बनाने का कार्य प्रारंभ हो गया है। शनिवार को एएसपी श्रीश चंद्र ने यहां पहुंचकर विधि विधान से पुलिस चौकी की नींव रखते हुए भूमि पूजन किया। इस मौके पर कई महिलाओं ने अपने हाथों से फावड़ा चलाया। हर हर महादेव और जय बजरंग बली के नारे भी लगाए।
सर्वे के दौरान यहां हिंसा हुई थी
बीते 24 नंवबर को संभल में शाही जामा मस्जिद और हरिहर मंदिर के सर्वे के दौरान यहां हिंसा हुई थी। हिंसा में उपद्रवियों ने पथराव, आगजनी और गोलीबारी की थी। इस बवाल में 5 लोगों की मौत हो गई थी। वहीं 29 से अधिक पुलिस कर्मी और अन्य लोग घायल हुए थे। इसके बाद पुलिस प्रशासन ने उपद्रवियों की पहचान कर उनकी धर पकड़ की और लगातार पहचान कर जेल भेजने और कानूनी कार्रवाई का काम किया जा रहा है।
पूजा अर्चना कर नींव का काम शुरू कराया
एएसपी श्रीश चंद्र ने बताया कि संभल के आसपास जो रहने वाली फोर्स है, उसकी आवासीय व्यवस्था के लिए पुलिस चौकी का निर्माण किया जा रहा है। यहां पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया जाएगा और इसके नाम को लेकर भी कार्रवाई चल रही है। आचार्य पंडित शोभित शास्त्री का कहना है कि विधि विधान से भूमि पूजन किया गया है। चूंकि किसी भवन के निर्माण कार्य से पूर्व वास्तु देवता मंडल का पूजन किया जाता है। यहां पुलिस चौकी निर्माण की भूमि की नींव खोदने से पहले गर्व गृह से प्रार्थना की और पूजा अर्चना कर नींव का काम शुरू कराया गया है।
पुलिस चौकी के नाम पर मीडिया द्वारा पूछे गए सवाल पर पुरोहित ने कहा कि यह प्रशासनिक निर्णय है। यदि इस पुलिस चौकी का नाम सत्यवृत रखा जाए तो बहुत ही अच्छा होगा क्योंकि सतयुग में संभल का नाम सत्यवृत था। सत्यवृत का अर्थ है कि सत्य का संकल्प लीजिए। झूठ से बचिए और सत्य पर चलिए।
यह भी पढ़ें : पूर्व पीएम मनमोहन सिंह के निधन पर दुनियाभर में शोक, जानें किसने क्या कहा
Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप