5 Kg LPG Cylinder : देश में LPG संकट के बीच मजदूरों के लिए सरकार ने बड़ा कदम उठाया है. सरकार ने प्रवासी मजदूर और कम आय वाले परिवारों के लिए 5 किलो के एलपीजी सिलेंडर का कनेक्शन कराने का फैसला किया है. सरकार के इस फैसले का सबसे बड़ा लाभ प्रवासी मजदूर, कामगार, झुग्गी-झोपड़ी में रहने वाले लोग और छात्रों को होगा. प्रवासी मजदूर और छात्र अक्सर पांच किलो वाले सिलेंडर से ही काम चलाते हैं. लेकिन इस समय देश में घरेलू गैस की मारामारी के बीच सबसे ज्यादा प्रभावित प्रवासी मजदूर और छात्र ही हुए हैं. अब सरकार इनके लिए छोटे एलपीजी सिलेंडर के कनेक्शन के लिए जोर दे रही है. आइए जानते हैं 5 किलो एलपीजी सिलेंडर के कनेक्शन की पूरी प्रक्रिया.
ऐसे कराएं 5 किलो एलपीजी कनेक्शन
छोटे सिलेंडर के कनेक्शन को सरकार ने अब आसान कर दिया है. इसके लिए सरकार द्वारा कुछ गाइडलाइन तय की गई है, जैसे. आवेदक के घर पहले से कोई गैस कनेक्शन न हो, कनेक्शन महिला के नाम ही होगा, आवेदक की उम्र 18 वर्ष होनी चाहिए. इसके साथ आधार कार्ड, राशन कार्ड, बैंक खाता और पासपोर्ट साइज फोटो जैसे जरूरी दस्तावेज होने चाहिए.
अब बात आती है, प्रवासी मजदूरों की, मजदूरों के पास स्थानीय पता नहीं होता. इससे उन्हें नया कनेक्शन लेने में समस्या आती है. गाइडलाइन के अनुसार, ऐसे लोग सेल्फ डिक्लरेशन के जरिए आवेदन कर सकते हैं. कनेक्शन दो तरीके से ले सकते हैं. पहला आप अपने नजदीकी गैस एजेंसी में फॉर्म भरकर जरूरी डॉक्यूमेंट जमा करिए, दूसरा ऑनलाइन आवेदन करना. इसमें ऑनलाइन फॉर्म भरकर गैस एजेंसी चुनना होता है, इसके बाद वेरिफिकेशन करके कनेक्शन जारी कर दिया जाता है.
छोटे सिलेंडर के फायदे
बता दें कि 5 किलो वाले एलपीजी सिलेंडर को कहीं भी आसानी से ले जाया जा सकता है और यह किफायती भी होता है, क्योंकि इसे भरवाने में कम खर्च आता है. प्रवासी मजदूर और छात्र अक्सर यही सिलेंडर इस्तेमाल करते हैं. सरकार अब इसके लिए डिपॉजिट और शुरुआती खर्च में मदद कर रही है, जिससे कनेक्शन लेना आसान हो गया है. कुछ मामलों में पहला सिलेंडर और चूल्हा भी मुफ्त दिया जाता है, जिससे लाभार्थियों का बोझ कम होता है. वैश्विक तनाव और देश में एलपीजी संकट के बीच, सरकार का यह कदम छात्रों और मजदूरों के लिए बेहद उपयोगी साबित होगा.
ये भी पढ़ें- Prayagraj Cold Storage : प्रयागराज में दर्दनाक हादसा, कोल्ड स्टोरेज ढहने से 4 मजदूरों की मौत, 20 घायल
Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप









