Ram Mandir: बीजेपी ने साधा सपा पर निशाना, बोले- विरासत में पुरखों ने सनातन धर्म का विरोध दिया

Ram Mandir: bjp slams samajwadi party
Share

Ram Mandir: CM योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में यूपी सरकार ने आज रामलला के दर्शन किए। इस दौरान उनके साथ उत्तर प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना भी मौजूद रहे। सभी मंत्री और विधायक रामधुन में मग्न दिखे। लेकिन सपा के विधायकों ने इस अवसर से दूरी बनाई रखी। यूपी के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्या ने इस दौरान सपा के शामिल न होने पर निशाना साधा।

Ram Mandir : ‘सपा का मतलब सफा’

उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने रामलला के दर्शन किए। दर्शन के बाद मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा, ‘विधानसभा और विधान परिषद के सभी सदस्य आज भगवान रामलला के दर्शन करने के लिए आए हैं। भगवान राम सबकी मनोकामना पूरी करें और तीसरी बार 400 पार के साथ प्रचंड बहुमत की मोदी सरकार देश में बने। सब लोग आनंदित हैं। जो नहीं आए हैं वो केवल सपा है और सपा मतलब सफा है।’

‘मैं बहुत भावुक हूं’

उत्तर प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने दर्शन के बाद मीडिया से बात की। उन्होंने कहा, ‘मैं बहुत भावुक हूं क्योंकि मैं जब इस स्थान पर आया था तो यहां एक ढ़ांचा खड़ा था, जो 6 दिसंबर को हमारे सामने टूटा था। मैं उस समय यहां पर आया था जब 1990 में यहां गोली चली थी। मैं उस समय यहां पर आया था जिस समय चबूतरे का निर्माण हुआ था। और आज सबसे सौभाग्य की बात है कि भगवान के प्रत्यक्ष रूप से दर्शन करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ।‘

‘सपा को विरासत में सनातन का विरोध मिला’

उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री नंद गोपाल नंदी ने दर्शन के बाद समाजवादी पार्टी पर निशाना साधा। उन्होंने कहा, ‘विपक्ष में सभी तुष्टीकरण की राजनीति करने वाले लोग हैं, चाहे कांग्रेस हो या समाजवादी पार्टी हो। समाजवादी पार्टी को विरासत में इनके पुरखों ने सनातन धर्म का विरोध दिया है। जिन्होंने राम भक्तों पर गोली चलवाने का काम किया है वो किस मुंह से यहां आएंगे, इसलिए उन्होंने(सपा) विरोध किया।”

ये भी पढ़ें- Ayodhya: भीड़ को देखते हुए मंत्रियों- विधायकों का हनुमानगढ़ी का दर्शन प्रोग्राम रद्द

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरो को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप