Rakhi Sawant: हज करके मुंबई लौंटी राखी सावंत का एयरपोर्ट पर इस अंदाज में हुआ वेलकम, बोलीं – ‘राखी नहीं फातिमा बोलो’

राखी सावंत का मुंबई एयरपोर्ट पर हुआ स्वागत
Rakhi Sawant Welcome On Mumbai Airport: हाल ही में राखी सावंत हज करने के लिए मक्का गई हुई थीं। वह अब उमराह करके वापस मुंबई लौट आईं हैं। उनका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
ड्रामा क्वीन राखी सावंत अक्सर सुर्खियों में बनी रहती हैं। हाल ही में राखी उमराह करने के लिए मक्का पहुंची थी। हज करने के बाद राखी मुंबई वापस आ गई हैं। एयरपोर्ट पर राखी का एक खास अंदाज में वेलकम हुआ है। राखी का उनके दोस्तों और फैंस ने फूलों के साथ स्वागत किया। एयरपोर्ट पर राखी को देखते ही फैंस उनका नाम चिल्लाने लगे तो एक्ट्रेस ने कहा कि उन्हें राखी नहीं फातिमा बोलो। राखी सावंत जैसे ही एयरपोर्ट से बाहर आईं तो एक आदमी उन्हें माला पहनाने के लिए आगे आया लेकिन उन्होंने खुद को पीछे कर लिया और माला अपने हाथ में ले ली। उसके बाद उन्होंने एक महिला को अपने गले में हार पहनाने दिया। इसके बाद पैपराजी ने उनकी बात मानी और उन्हें फातिमा बोलने लगे।
राखी डॉक्यूमेंट में बदलेंगी नाम?
एयरपोर्ट पर जब एक रिपोर्टर ने राखी से पूछा कि क्या वो डॉक्यूमेंट में अपना नाम बदलेंगी? इस पर राखी ने कहा- भगवान ने मुझे ऐसा ही बनाया है। वह मुझे वैसे ही प्यार करते हैं जैसी मैं हूं। वह नहीं चाहते कि मैं डॉक्यूमेंट में अपना नाम बदलूं।
राखी ने शेयर किए थे कई वीडियो
हज करने गई राखी ने मक्का से कई वीडियो शेयर किए थे। राखी ने रोते हुए अपने कई वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किए थे जो काफी वायरल हुए थे। कई लोगों ने इसे पब्लिसिटी स्टंट बताया था।
राखी ने कबूल किया था इस्लाम?
रिपोर्ट्स की माने तो राखी ने आदिल खान से शादी करने के लिए इस्लाम कबूल किया था। बाद में राखी ने आदिल के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी। एक महिला ने भी आदिल पर रेप के आरोप लगाए थे जिसके बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया था। अब आदिल जेल से बाहर आ गए है और वो भी राखी पर कई तरह के इल्जाम लगाते हुए नजर आ रहे हैं।