बड़ी ख़बरराजनीतिराष्ट्रीय

मुख्यमंत्री बदलने पर बदल जाएगी राजस्थान की सियासी हवा, जानें कैसे

राजस्थान में कांग्रेस की सरकार खतरे में है। एक तरफ कांग्रेस आलाकमान नए मुख्यमंत्री के नाम पर मंथन कर रहा है तो दूसरी तरफ अशोक गहलोत गुट के विधायकों को नेतृत्व परिवर्तन मंजूर नहीं है। ऐसे में अगर कांग्रेस हाईकमान ने प्रदेश में मुख्यमंत्री बदलने का निर्णय लिया तो बगावती तेवर अपनाने वाले विधायक बागी हो जाएंगे। गहलोत गुट के 70 से ज्यादा विधायक अचानक बागी हुए तो सरकार का गिरना तय है।

कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव केसी वेणुगोपाल ने ‘भारत जोड़ो यात्रा’ में शामिल होने से पहले दिल्ली में कहा था कि कांग्रेस हाईकमान इस मसले पर विचार विमर्श कर रहा है। आगामी दो दिन में कोई न कोई निर्णय लिया जाएगा। इसी बीच केसी वेणुगोपाल और खुद सोनिया गांधी ‘भारत जोड़ो यात्रा’ में शामिल होने दक्षिण भारत चले गए।

अशोक गहलोत खेमे के कांग्रेसी विधायक अपनी जिद पर अड़े हैं। उन्हें सचिन पायलट किसी भी सुरत में मुख्यमंत्री के रूप में स्वीकार नहीं है। बीते दिनों ही मंत्री परसादी लाल मीणा, गोविंद राम मेघवाल, प्रताप सिंह खाचरियावास, शांति धारीवाल, महेश जोशी, धर्मेंद्र राठौड़ कह चुके हैं कि उन्हें सचिन पायलट किसी भी सूरत में मुख्यमंत्री के रूप में स्वीकार नहीं है।

Related Articles

Back to top button