राष्ट्रीय

‘अपने देश में शांति महसूस नहीं होती’,संजय दत्त के बयान पर मचा बवाल, अब दी सफाई

Sanjay Dutt : बॉलीवुड अभिनेता संजय दत्त अपने हालिया बयान को लेकर सुर्खियों में हैं. शेखर सुमन के शो ‘शेखर टुनाइट’ में संजय दत्त ने देश के हालात, शांति और प्रधानमंत्री के विदेशी दौरों को लेकर अपनी बात रखी थी. उनका बयान सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, जिसके बाद उन्हें ट्रोल किया जाने लगा.

विवाद बढ़ने के बाद संजय दत्त ने एक्स पर पोस्ट कर अपने बयान को लेकर सफाई दी, उन्होंने कहा कि उनका मकसद किसी व्यक्ति, समुदाय या संस्था की भावनाओं को ठेस पहुंचाना, नाराज करना या उनका अनादर करना नहीं था.

गांधीगिरी से जोड़ा बयान

संजय दत्त ने कहा कि शो में हुई बातचीत स्क्रिप्टेड थी और उसका उद्देश्य मजाक-मस्ती और हास्य पैदा करना था, उन्होंने अपने बयान की तुलना ‘मुन्ना भाई’ फिल्मों के हास्य और व्यंग्य से की और कहा कि इसके पीछे ‘गांधीगिरी’ की भावना थी.

अभिनेता के मुताबिक, इसका उद्देश्य प्यार, अपनापन, एकजुटता और सद्भावना का संदेश देना था, उन्होंने कहा कि दुर्भाग्य से उनकी बातों का मतलब उस संदर्भ से अलग निकाला गया, जिसमें वह कही गई थीं.

शो में क्या बोले थे संजय?

शेखर सुमन के शो में संजय दत्त ने कहा था कि देश के लोग बहुत प्यारे, बड़े दिल वाले और मेहमाननवाज हैं, उन्होंने देश में शांति की जरूरत बताते हुए कहा था कि उन्हें अब पहले जैसी शांति महसूस नहीं होती, उन्होंने भगवान शिव से प्रार्थना की कि शांति के वे दिन जल्द वापस आएं.

इसी बातचीत के दौरान उन्होंने प्रधानमंत्री के विदेशी दौरों पर भी टिप्पणी की थी. इसके बाद सोशल मीडिया पर उनके बयान को लेकर अलग-अलग प्रतिक्रियाएं सामने आईं.

अब संजय दत्त की सफाई के बाद उन्होंने स्पष्ट किया है कि उनकी मंशा किसी की भावनाओं को ठेस पहुंचाने की नहीं थी और उनकी टिप्पणी को हास्य और ‘गांधीगिरी’ के संदर्भ में देखा जाना चाहिए.

ये भी पढ़ें – UP में भारी बारिश के बाद CM योगी का बड़ा एक्शन, बिजली और सड़कों को लेकर दिए सख्त निर्देश

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Related Articles

Back to top button