Rajasthanक्राइमराज्य

राजस्थान में बीच चौराहे पर युवक की निर्मम हत्या, अपराधियों ने तलवार से काट सुलाया मौत की नींद

Rajsamand Murder : राजस्थान से एक ऐसी खबर सामने आई है जो क्रूरता की हद पार कर देने वाली है। यहां एक युवक को बीच चौराहे पर दिनदहाड़े बदमाशों ने तलवार से काटकर हत्या कर दी। इतना ही नहीं आरोपियों ने बीच-बचाव में आए दो अन्य लोगों को भी हथियार से हमला कर घायल कर दिया।

दरअसल, यह मामला राजसमंद जिले की है जहां गुड़ा गांव के मुख्य चौराहे पर अपराधियों ने इस सनसनीखेज वारदात को अंजाम दिया है। इस घटना से पूरे इलाके में दहशत का माहौल फैल गया है। वहीं इस वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए।

6 अज्ञात आरोपियों ने किया हमला

जानकारी के मुताबिक, गुड़ा गांव निवासी हिम्मत सिंह पर करीब छह अज्ञात हमलावरों ने अचानक धारदार तलवारों से ताबड़तोड़ वार किए। हमला इतना घातक था कि हिम्मत सिंह की मौके पर ही मौत हो गई। हालांकि एक उम्मीद के साथ हिम्मत सिंह को नाथद्वारा स्थित जिला चिकित्सालय की इमरजेंसी में ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने भी उसे मृत घोषित कर दिया।

बीच-बचाव करने वाले दो लोगों पर हमला

वहीं हिम्मत सिंह पर लगातार हमले होते देख जब लक्ष्मण सिंह और मोहन सिंह ने बीच-बचाव कर हिम्मत सिंह को बचाने का प्रयास किया, तो हमलावरों ने उन पर भी तलवारों से हमला कर दिया, जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। जिनका इलाज चल रहा है।

पुलिस कर रही मामले की जांच

इस घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और हालात का जायजा लिया। फिलहाल हत्या के कारणों का स्पष्ट खुलासा नहीं हो पाया है। पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर पूरे जिले में नाकाबंदी कर दी है तथा संभावित ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है। दिनदहाड़े हुई इस निर्मम हत्या से गांव में तनाव का माहौल है। पुलिस स्थिति पर नजर बनाए हुए है और जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी का दावा कर रही है।

ये भी पढ़ें – UP SIR Draft Voter List जारी, 25 लाख से ज्यादा मिले डबल नाम, इन मतदाताओं को जारी होगा नोटिस

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Related Articles

Back to top button