Rajasthan Election 2023 भाजपा की होगी एंट्री तो सभी योजनाएं होंगी बंद, बीजेपी पर प्रियंका गांधी का वार

Rajasthan Election 2023
Rajasthan Election 2023
सोमवार 20 नंवबर को कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी(Rajasthan Election 2023) अजमेर के केकड़ी विधानसभा क्षेत्र पहुंची। यहां उन्होने एक जनसभा कार्यक्रम में हिस्सा लिया लेते हुए जनता को संबोधित किया। आपको बता दें कि कार्यक्रम में जनता को संबोधित करने के दौरान प्रियंका गांधी ने इशारों ही इशारों में भाजपा सरकार पर जमकर निशाना साधा है।
चुनाव के समय ही जाति की बात क्यों होती है
इस कार्यक्रम में भाजपा पर निशाना साधते हुए प्रियंका गांधी ने कहा कि धर्म की बात, जाति की बात चुनाव के समय क्यों होती है? उन्होने कहा कि इस समय जो धर्म और जाति की बात कर रहा है। वह इसके आधार पर वोट मांग रहा है. वह कह रहा है कि धर्म या जाति के आधार पर वोट दो, तो इसका मतलब है कि वह काम के आधार पर वोट नहीं मांग सकता है। उन्होने इसी दौरान जनता से काम के आधार पर वोट देने की भी बात कही। भाजपा पर निशाना साधते हुए प्रियंका गांधी ने कहा कि राजस्थान में कांग्रेस के नेता व कार्यकर्ता एकजुट होकर चुनावी मैदान में उतरे हैं जबकि यहां भाजपा पूरी तरह बिखरी हुई है।
भाजपा पर प्रियंका का गंभीर आरोप
जनसभा कार्यक्रम में जनता को संबोधित करते समय प्रियंका गांधी ने भाजपा सरकार पर कई बड़े आरोप लगाएं है। उन्होने कहा भाजपा पार्टी ने अपने ही बड़े-बड़े नेताओं को किनारे कर दिया है। प्रियंका गांधी बोली की भाजपा की नीति बड़े-बड़े उद्योगपतियों को फायदा पहुचाने की है। यह पार्टी गरीबों और मध्यमवर्गिय लोगों के बारें में बिल्कुल भी सोच विचार नहीं करती है। कांग्रेस नेता ने लोगों से पार्टी के उम्मीदवारों को जिताने की अपील करते हुए आगाह किया कि अगर राज्य में भाजपा की सरकार बनी तो वह मौजूदा कांग्रेस सरकार की सभी जनकल्याणकारी योजनाएं बंद कर देगी.
जनता को किया 7 गारंटी का वादा
कउच समय पहले कांग्रेस की ओर से राजस्थान की जनता को गारंटी देने का वादा किया गया था। इन्हीं गारंटी का जिक्र करते हुए प्रियंका गांधी बोलीं कि दोबारा सत्ता में आने के बाद वह इन सभी 7 गारंटियों को लागू कर देंगी। आपको बता दें कि कांग्रेस द्वारा दी गई 7 गारंटी में पहली गारंटी महिलाओं को 10,000 रुपये की वार्षिक सम्मान राशि प्रदान करना है। दूसरी गारंटी 1.05 करोड़ परिवारों को 500 रुपए में रसोई गैस सिलेंडर देना है। 3 गारंटी पशुपालकों से दो रुपए प्रति किलो की दर से गोबर की खरीद कांग्रेस सरकार द्वारा की जाएगी। 4 गारंटी सभी सरकारी कर्मचारियों के लिए पुरानी पेंशन स्कीम को लागू किया जाएगा। 5 गारंटी रकारी कॉलेजों में प्रवेश लेने वाले छात्रों को टैबलेट या लैपटॉप देना शामिल है।
यह भी पढ़े:Rajasthan Election 2023: वसुंधरा राजे को देख छलका इस किसान का दर्द, जानें क्या है पूरा मामला
Follow Us On:https://twitter.com/HindiKhabar