Raigarh News : प्रेमी के कहने पर की किसी और से शादी, बाद में मुकर गया प्रेमी

Raigarh News

Raigarh News

Share

Raigarh News : छत्तीसगढ़ से एक युवती को प्रेम का झांसा देकर दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। पीड़िता ने बताया कि उसने प्रेमी के कहने पर ही उसने दूसरी जगह शादी की थी। शादी के बाद भी अपनाने का किया था वादा, मगर बाद में मुकर गया युवक।

शादी का झांसा

रायगढ़ जिले के खरसिया थाना क्षेत्र की एक महिला ने अमित राठिया पर आरोप लगाया है कि उसने महिला को शादी का झांसा दे कर दुष्कर्म किया। दो साल पहले अमित ने अपने प्रेम का इजहार किया था। कुछ समय बाद महिला के घर में उनके प्रेम के बारे में पता चल गया था, जिसके बात महिला की किसी और लड़के के साथ शादी करा दी गई थी। महिला का कहना है कि अमित ने उस से कहा था कि वह उसे शादी के बाद भी अपना लेगा, इसलिए महिला ने किसी और से शादी कर ली थी। मगर, अब अमित अपनी बात से मुकर गया है।

पीड़िता की शिकायत

पीड़िता ने बताया कि शादी के बाद भी अमित उस से फोन पर बात किया करता था। इसी बीच 10 जुलाई को अमित ने महिला को फोन कर के कहा कि वह अपने पति को छोड़ कर आ जाए। मैं तुमसे शादी करूंगा, अबसे हम दोनों साथ रहेंगे। इसके बाद अमित ने भूपदेवपिर में एक किराए के मकान में महिला को 14 अगस्त तक रखा और इसी बीच कई बार शारीरिक संबंध भी बनाए। लेकिन, अब अमित उसके साथ रहने से मना कर रहा है और न ही शादी कर रहा है। महिला ने पुलिस को अपनी शिकायत बता कर अमित राठिया के खिलाफ केस दर्ज करवाया है। खरसिया पुलिस ने आरोपी के खिलाफ और मामले की जांच करना शुरू कर दिया है।

यह भी पढ़ें : Aaj Ka Rashifal : जानें अपना आज का राशिफल, इन बातों का रखें खास ध्यान

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप