Other Statesराजनीति

ओडिशा में राहुल गांधी की हुंकार, बोले- ‘BJP-BJD की हो चुकी शादी…दोनों चुनिंदा लोगों के लिए चलाते हैं सरकार’

Rahul Gandhi: ओडिशा के केंद्रपाड़ा में कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा, “जैसे PM नरेंद्र मोदी ने 22-25 अरबपतियों की सरकार वहां(केंद्र) चलाई वैसे ही यहां नवीन पटनायक चुने हुए लोगों की सरकार चलाते हैं। पूरा का पूरा फायदा मुट्ठी भर लोगों का होता है और बाकी जनता देखती रह जाती है… तेलंगाना में भाजपा और BRS की शादी थी। वहां पर हर रोज उनकी बारात निकलती थी… कांग्रेस पार्टी ने तेलंगाना में दिखाया कि भाजपा और BRS एक हैं और अगर विपक्ष का कोई काम कर रहा है तो वो कांग्रेस पार्टी कर रही है…”

https://twitter.com/AHindinews/status/1784491374047588704

ओडिशा में BJP-BJD की हो चुकी शादी

Rahul Gandhi: दिल्ली और ओडिशा में एकसाथ चुनाव हो रहे हैं। जैसे नरेंद्र मोदी ने चंद लोगों की सरकार दिल्ली में चलाई, वैसे ही नवीन जी यहां कुछ चुनिंदा लोगों की सरकार चलाते हैं। ओडिशा में BJP-BJD की शादी हो चुकी है। ‘दिल्ली वाले अंकल’ और नवीन बाबू ने इस शादी में ओडिशा की जनता को ‘PAANN’ दिया है। PAANN मतलब ..

PA- पांडियन

A- अमित शाह

N- नरेंद्र मोदी

N- नवीन पटनायक

इन्होंने मिलकर आपका धन चोरी किया है।

https://twitter.com/INCIndia/status/1784492890967703912

ये भी पढ़ें: Sahil Khan Arrested: महादेव बेटिंग ऐप केस में बड़ा एक्शन, एक्टर साहिल खान गिरफ्तार

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Related Articles

Back to top button