Punjabराज्य

पंजाब के राज्यपाल ने पीपीएससी के नव-नियुक्त गैर-सरकारी सदस्य को पद की शपथ दिलाई

Punjab News : पंजाब के राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया ने पंजाब लोक सेवा आयोग (पी.पी.एस.सी.) के नव-नियुक्त गैर-सरकारी सदस्य को पद की शपथ दिलाई.

आयोग में गैर-सरकारी सदस्य के रूप में आधिकारिक तौर पर जॉइन करते समय सुनील कपूर ने संविधान के प्रति निष्ठा और पद की शपथ ली. पृष्ठभूमि की बात करें तो लुधियाना के रहने वाले सुनील कपूर एक प्रमुख व्यक्तित्व हैं, जो सामाजिक कार्यकर्ता के रूप में मानवतावादी और सामाजिक आउटरीच कार्यक्रमों में सक्रिय रहे हैं.

अधिकारी और परिजन शामिल रहे

मुख्य सचिव के.ए.पी. सिन्हा ने यहां पंजाब लोक भवन में शपथ ग्रहण समारोह की कार्यवाही चलाई.

इस शपथ ग्रहण समारोह में कैबिनेट मंत्री संजीव अरोड़ा, पी.पी.एस.सी. के चेयरमैन मेजर जनरल (सेवानिवृत्त) विनायक सैनी, राज्यपाल के अतिरिक्त मुख्य सचिव (ए.सी.एस.) विवेक प्रताप सिंह तथा सचिव जनरल एडमिनिस्ट्रेशन एंड कोऑर्डिनेशन कमल किशोर यादव और नव-नियुक्त सदस्य के पारिवारिक सदस्य व शुभचिंतक शामिल रहे.

ये भी पढ़ें- गर्मी में गन्ने का जूस कितना सुरक्षित? एक्सपर्ट ने बताए फायदे और खतरे

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Related Articles

Back to top button