Punjab

पंजाब विधानसभा के स्पीकर कुलतार सिंह संधवां द्वारा समस्त पंजाबियों को रक्षाबंधन के पवित्र त्योहार की बधाई

पंजाब विधानसभा के स्पीकर कुलतार सिंह संधवां ने रक्षाबंधन के पावन पर्व पर देश-विदेश में बसे पंजाबियों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने भाई-बहन के पवित्र रिश्ते, प्रेम और विश्वास को समाज की मजबूत नींव बताया। संधवां ने भाइयों से बहनों की सुरक्षा, सम्मान और सहयोग का संकल्प लेने की अपील करते हुए आपसी भाईचारे को मजबूत करने का संदेश दिया।

Raksha Bandhan Celebration : पंजाब विधानसभा के स्पीकर कुलतार सिंह संधवां ने आज रक्षाबंधन के शुभ अवसर पर देश-विदेश में बसे समस्त पंजाबियों को बधाई दी है।

ऐतिहासिक और सांस्कृतिक विरासत

अपने संदेश में स्पीकर संधवां ने कहा कि रक्षाबंधन का त्योहार भाई-बहन के प्यार, विश्वास और स्नेह के पवित्र एवं अटूट रिश्ते का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि इस पारंपरिक त्योहार का हमारी समृद्ध ऐतिहासिक और सांस्कृतिक विरासत से गहरा संबंध है।

कठिनाई या दुख का सामना न करना पड़े

स्पीकर संधवां ने प्रत्येक भाई को अपनी बहन की जीवनभर रक्षा, देखभाल और साथ देने का प्रण लेकर इस त्योहार की वास्तविक भावना का सम्मान करने का आह्वान किया। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि प्रत्येक भाई का यह नैतिक कर्तव्य है कि वह यह सुनिश्चित करे कि उसकी बहन को कभी किसी कठिनाई या दुख का सामना न करना पड़े। उन्होंने कहा कि आइए, हम मिलकर समाज में आपसी सम्मान और सुरक्षा के मूल्यों को और मजबूत करें।

खुशहाली और आपसी भाईचारे के रिश्ते

संधवां ने इस खुशी के अवसर पर समस्त परिवारों में शांति, खुशहाली और आपसी भाईचारे के रिश्ते और अधिक मजबूत होने की कामना की।

ये भी पढ़ें- Kanpur Aircraft Crash : कानपुर में गंगा बैराज पर ट्रेनिंग एयरक्राफ्ट क्रैश, पायलट और ट्रेनर की मौत

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Related Articles

Back to top button