Uttar Pradeshबड़ी ख़बरराष्ट्रीय

Kanpur Aircraft Crash : कानपुर में गंगा बैराज पर ट्रेनिंग एयरक्राफ्ट क्रैश, पायलट और ट्रेनर की मौत

कानपुर के गंगा बैराज क्षेत्र में ट्रेनिंग ट्विन इंजन एयरक्राफ्ट हादसे का शिकार हो गया। नत्था पुरवा गांव में हुए इस हादसे में ट्रेनर सचिन भाटिया और ट्रेनी पायलट अभिषेक पुजारी की मौत हो गई। धमाके के बाद विमान जमीन पर गिरा और मलबे में बदल गया। पुलिस व राहत टीमें मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई हैं।

Kanpur Aircraft Crash : उत्तर प्रदेश के कानपुर के गंगा बैराज क्षेत्र में नत्था पुरवा गांव में ट्रेनिंग विमान/एयरक्राफ्ट हादसे का शिकार हुआ है। हादसे में एक पायलट और ट्रेनर की मौत हो गई है। पुलिस टीम समेत राहत बचाव दल की टीमें मौके पर पहुंच गई है। मृतकों की पहचान गुजरात के सचिन भाटिया (ट्रेनर) और कर्नाटक के अभिषेक पुजारी (ट्रेनी) के रूप में हुई है। हादसे की सूचना संबंधित विमानन अधिकारियों को दी गई है।

अचानक धमाका और विमान क्रैश

जानकारी के मुताबिक, एयरक्राफ्ट ट्विन इंजन बताया जा रहा है। उड़ान के दौरान विमान में धमाका हुआ और विमान जमीन पर गिर गया। इलाके में भारी भीड़ जमा हो गई है। विमान क्रैश किन परिस्थितियों में हुआ जांच शुरू कर दी गई है। ऊंचाई से गिरने के बाद विमान मलबे में तब्दील हो गया। विमान की एक सीट बाहर पड़ी हुई है। अधिकारियों ने विमान के मलबे को सुरक्षित कर जांच शुरू कर दी है।

कानपुर कैंट क्षेत्र से भरी थी उड़ान

जानकारी के मुताबिक विमान ने सुबह करीब 11:20 बजे कानपुर कैंट क्षेत्र से उड़ान भरी थी। उड़ान भरने के कुछ देर बाद ही विमान नत्था पुरवा क्षेत्र में हादसे का शिकार हो गया। विमान टेकनम कंपनी का बताया जा रहा है। दुर्घटना के कारण अभी स्पष्ट नहीं है। दुर्घटना के बाद मौके पर पुलिस, प्रशासन और अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद हैं।

ये भी पढ़ें- नेपाल में बाढ़ से मची तबाही, एक हजार लोग बहे, 31 की मौत, 100 से अधिक भारतीय पर्यटक लापता, तिब्बत के भूकंप का असर

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Related Articles

Back to top button