Punjab Vidhan Sabha : पंजाब विधानसभा के स्पीकर कुलतार सिंह संधवां ने पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के साथ आज पंजाब के राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया का पंजाब विधानसभा पहुंचने पर हार्दिक स्वागत किया।
राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया का भव्य स्वागत
इस अवसर पर पंजाब पुलिस द्वारा राज्यपाल को गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। राज्यपाल बजट सत्र के पहले दिन सदन को संबोधित करने के लिए पंजाब विधानसभा पहुंचे थे। स्पीकर कुलतार सिंह संधवां और मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने भी राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया को सम्मानस्वरूप स्मृति चिन्ह और पारंपरिक लोई भेंट की। राज्यपाल ने उनके हार्दिक स्वागत पर खुशी व्यक्त की।
ये नेता रहे मौजूद
इस अवसर पर अन्य लोगों के अलावा कैबिनेट मंत्री हरपाल सिंह चीमा, कैबिनेट मंत्री अमन अरोड़ा, डॉ. रवजोत सिंह, संसदीय मामलों के मंत्री, पंजाब, के.ए.पी. सिन्हा, मुख्य सचिव, पंजाब, बहुजन समाज पार्टी के नछत्तर पाल, शिरोमणि अकाली दल के मनप्रीत सिंह ईयाली और भाजपा के जंगी लाल महाजन मौजूद थे।
ये भी पढ़ें- Shravasti Murder Case : ब्लैकमेलिंग से परेशान प्रेमी ने की किसान नेता आंचल मिश्रा की हत्या, जंगल में मिला कंकाल
Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप









