Advertisement

महुआ मोइत्रा ने पीएम मोदी और अडानी पर कसा तंज, कहा ‘चांद पर फ्लैट्स बनाएंगे अडानी, मुसलमानों की नो एंट्री’

महुआ मोइत्रा ने पीएम मोदी और अडानी पर कसा तंज, कहा 'चांद पर फ्लैट्स बनाएंगे अडानी, मुसलमानों की नो एंट्री'

महुआ मोइत्रा ने पीएम मोदी और अडानी पर कसा तंज, कहा 'चांद पर फ्लैट्स बनाएंगे अडानी, मुसलमानों की नो एंट्री'

Share
Advertisement

इसरो के चंद्रमा मिशन चंद्रयान-3 का जिक्र करते हुए, तृणमूल कांग्रेस की नेता महुआ मोइत्रा ने बीजेपी पर निशाना साधा। टीएमसी नेता ने कहा कि बीजेपी, इसरो के मिशन का उपयोग करेगी। इसके अलावा उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि पीएम ने चंद्रमा के कुछ हिस्सों के नाम तिरंगा और शिव शक्ति रखा है। अब अडानी को स्पेशल कॉन्ट्रैक्ट देकर चंद्रमा पर फ्लैट्स बनवाएंगे और वहां मुसलमानों को एंट्री नहीं मिलेगी। सिर्फ शाकाहारी लोगों को ही वहां आवास दिए जाएंगे। यह पहली बार नहीं है, जब महुआ ने चंद्रयान को लेकर बीजेपी पर निशाना साधा है। चंद्रयान-3 की लॉन्चिंग के बाद से वह लगातार एक्स के जरिए बीजेपी पर निशाना साध रही हैं।

Advertisement

एक्स को लेते हुए महुआ मोइत्रा ने शनिवार को लिखा, ‘इसरो अब भाजपा का 2024 का अभियान का टूल है। हर मिशन का इस्तेमाल चुनावों से पहले राष्ट्रवादी उन्माद को भड़काने के लिए किया जाता है।’ उन्होंने कहा कि ऐसा लग रहा है मोदी चांद पर गए हैं।

टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा ने कहा, ‘भक्त और ट्रोल सेना दशकों के भारतीय वैज्ञानिक अनुसंधान को मोदी है तो मुमकिन है जादू के रूप में पैकेज करने के लिए 24×7 काम कर रही है। महुआ मोइत्रा ने आगे लिखा जागो, भारत, और नहीं।’ हालांकि उन्होंने इस ट्वीट के आगे यह भी जोड़ा कि ‘मैं राष्ट्र-विरोधी नहीं हूं।’

शनिवार को ट्वीट के बाद महुआ मोइत्रा को ट्रोल होना पड़ा लेकिन वह नहीं थमी। रविवार की सुबह महुआ ने फिर ट्वीट किया और पीएम मोदी पर तंज कसा। महुआ मोइत्रा ने लिखा, ‘मोदी जी ने चंद्रमा के कुछ हिस्सों का नाम तिरंगा और शिव शक्ति रखा है। अडानी अब रियल एस्टेट क्षेत्र में प्रवेश करेंगे। चंद्रमा पर पृथ्वी के सामने फ्लैट बनाने के लिए बना कॉन्ट्रैक्ट उन्हें विशेष अधिकार प्राप्त होंगे। किसी भी मुसलमान को वहां अनुमति नहीं होगी। सिर्फ शुद्ध शाकाहारी निवासी ही होंगे।’

इसरो के चंद्रयान-3 की लैंडिंग के बाद महुआ मोइत्रा ने लिखा था, ‘हां, इसरो ने चंद्रमा पर लैंड किया है। पहली बार नहीं। आइए हम भाजपा को याद दिलाएं कि नरेंद्र मोदी चांद पर नहीं उतरे हैं। न ही भाजपा के आईटी प्रकोष्ठ ने चंद्रयान के पीछे के शोध का निर्माण किया है।’

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को घोषणा की कि चंद्रयान-3 के चंद्रमा पर उतरने के उपलक्ष्य में 23 अगस्त को राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस के रूप में मनाया जाएगा। पीएम मोदी ने यह भी घोषणा की कि चंद्रमा की सतह पर विक्रम लैंडर के टचडाउन स्थान को अब से ‘शिव शक्ति’ बिंदु के रूप में जाना जाएगा, जबकि चंद्रयान-2 चंद्र लैंडिंग बिंदु को ‘तिरंगा’ बिंदु कहा जाएगा।

ये भी पढ़ें: ‘चांद को घोषित किया जाए हिंदू राष्ट्र,इस जगह को बनाया जाए राजधानी’, स्वामी चक्रपाणि का विवादित बयान आया सामने

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *