खेलबड़ी ख़बर

Paralympics : धर्मबीर ने गोल्ड और प्रणव सूरमा ने जीता सिल्वर, क्लब थ्रो में दो पदक

Paralympics : भारत ने क्लब थ्रो में दो मेडल जीते हैं। धर्मबीर और प्रणव सूरमा ने कमाल किया। क्लब थ्रो एफ51 के फाइनल में धर्मबीर ने गोल्ड मेडल जीता है। इसी इवेंट में प्रणव सूरमा ने सिल्वर मेडल जीता है। मेडल नंबर की बात करें तो 23 और 24 हैं। दरअसल रात को मुकाबला हुआ। पांचवें थ्रो में उन्होंने कमाल किया। इस थ्रो ने 34.59 की दूरी हासिल की।

जानकारी के लिए बता दें कि धर्मबीर ने फाइनल मुकाबले में थ्रो फाउल हो गए। पांचवें थ्रो में उन्होंने कमाल कर दिया। यह भी कह सकते हैं कि गोल्ड के लिए रास्ता साफ कर दिया। इस थ्रो में 34.92 की दूरी हासिल हुई। धर्मबीर के शुरुआती चार थ्रो तो फाउल चले गए थे। इसके बावजूद भी गोल्ड मेडल हासिल किया। इसके अलावा प्रणव सूरमा की बात करें तो प्रणव सूरमा का पहला ही थ्रो कमाल था। इस थ्रो ने 34.59 की दूरी हासिल की।

24 मेडल

आपको बता दें कि भारत की झोली में एक और सिल्वर मेडल आ गया। इसी इवेंट में तीसरे भारतीय ने भी हिस्सा लिया था। हालांकि अमित कुमार मेडल जीतने में कामयाब नहीं हो पाए। ऐसे करते करते सातवें दिन भारत की झोली में चार मेडल आए हैं। भारत की झोली में 24 मेडल आ चुके हैं। टोक्यो ओलंपिक की बात करें तो 19 मेडल जीते थे। अब भारत ने अपना ही रिकॉर्ड तोड़ दिया है।

Haryana Election : बीजेपी ने जारी की पहली लिस्ट, 67 उम्मीदवारों का किया ऐलान, जानें कौन-कहां से लड़ेगा चुनाव ?

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Related Articles

Back to top button