वन नेशन वन इलेक्शन से विकास को मिलेगी रफ्तार : भाजपा नेता धर्मपाल सिंह

भाजपा प्रदेश संगठन महामंत्री धर्मपाल सिंह
One Nation One Election : ‘एक राष्ट्र एक चुनाव’ को लेकर शारदा यूनिवर्सिटी के द्वारा आज यानी 10 मई, 2025 को शारदा यूनिवर्सिटी नॉलेज पार्क, ग्रेटर नोएडा में कार्यक्रम आयोजित किया गया। यह कार्यक्रम एक राष्ट्र एक चुनाव युवा टाउनहॉल कार्यक्रम सम्मेलन में आयोजित किया गया। जिसमे शिक्षक, चिकित्सक, पत्रकार अधिवक्ता इंजीनियर महिला व सामाजिक संगठनों के व्यक्ति हज़ारों की संख्या में उपस्थित रहे। कार्यक्रम के संयोजक पूर्व केंद्रीय मंत्री सांसद डॉक्टर महेश शर्मा जी रहे व कार्यक्रम की अध्यक्षता शारदा यूनिवर्सिटी के कुलाधिपति पीके गुप्ता जी ने की। वहीं कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाजपा प्रदेश संगठन महामंत्री धर्मपाल सिंह रहे।

कार्यक्रम में क्षेत्रीय अध्यक्ष सतेंद्र सिसोदिया, दादरी विधायक मास्टर तेजपाल नागर, एमएलसी श्रीचंद शर्मा, ज़ेवर विधायक धीरेन्द्र सिंह, एमएलसी नरेन्द्र भाटी, जिला पंचायत अध्यक्ष अमित चौधरी उपस्थित रहे।
धर्मपाल सिंह ने एक राष्ट्र एक चुनाव कार्यक्रम को किया संबोधित
एक राष्ट्र एक चुनाव कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि प्रदेश संगठन महामंत्री धर्मपाल सिंह जी ने कहा कि एक राष्ट्र एक चुनाव एक प्रशासनिक सुधार है। देश में लोकसभा चुनाव और विधानसभा चुनाव एक साथ और नगर निगम, नगरपालिका, पंचायत चुनाव एक साथ हों तो देश के चुनाव के संसाधनों का खर्च कम होगा। उन्होंने कहा, एक रिपोर्ट के अनुसार 2024 लोकसभा चुनाव पर लगभग एक लाख 24 हज़ार करोड़ खर्च आया। देश में लोकसभा के चुनाव अलग विधानसभा के अलग कराने से चुनाव आयोग के द्वारा चुनाव संहिता लगाया जाता है जिस वजह से विकास कार्य बाधित होता है।

धर्मपाल सिंह ने आगे कहा कि एक राष्ट्र एक चुनाव से देश का लाखों करोड़ों रुपया बचेगा, वो पैसा देश की जनता के काम आयेगा और देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी का विकसित भारत का संकल्प पूरा होगा। उन्होने कहा, वन नेशन वन इलेक्शन के लिये स्टैंडिंग कमेटी बनायी गई है। कमेटी का अध्यक्ष देश के पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविन्द को बनाया गया है। उसके बाद ही ये विषय प्रबुद्ध लोगों के बीच में चल रहा। देश के प्रबुद्ध लोग एक देश एक चुनाव पर समर्थन कर रहे हैं। सिंह ने कहा कि यें जन- जन तक पहुंचें उसके लिये सभी राजनैतिक दलों को भी विचार करना चाहिए और बिल का समर्थन करना चाहिए। ये एक राष्ट्र एक चुनाव देश हित के लिये है ।
कार्यक्रम में कई गणमान्य लोग रहे उपस्थित
इस अवसर पर मुख्य रूप से ज़िला प्रभारी प्रमोद गुप्ता, जिलाध्यक्ष अभिषेक शर्मा, क्षेत्रीय महामंत्री हरीश ठाकुर, आशीष वत्स, सुभाष भाटी, पूर्व जिलाध्यक्ष विजय भाटी, गजेन्द्र मावी, रकम सिंह भाटी, संजय बाली, सुखविंदर सोम, दीपक भारद्वाज, धर्मेन्द्र कोरी, मनोज गर्ग, सतेन्द्र नागर, पवन रावल, पवन नागर, आनन्द भाटी, कर्मवीर आर्य, रवि जिन्दल, विजय रावल, हरेन्द्र नागर, विमल पुंडीर, गुरुदेव भाटी, अमित पंडित, विकास चौधरी, महेश शर्मा, अर्पित तिवारी, राज नागर, रामकुमार नागर, दिनेश भाटी, मनोज भाटी, महेंद्र नागर, मनोज प्रधान, राज़ीव सिंघल, संजय भाटी, सुनील रावत, रणधीर राणा, मुकेश चौहान, सुनील भाटी, ओमकार भाटी, अजय निगम, अशोक रावल, जितेंद्र भाटी, रजनी तोमर, विजय रावल, वरुण शर्मा, चेतन वसिष्ठ, संदीप शर्मा, दर्जनों शिक्षण संस्थान के छात्र छात्राएं, डॉक्टर, इंजीनियर, पत्रकार व सामाजिक संगठनों के हज़ारों लोग एक राष्ट्र एक चुनाव कार्यक्रम में उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें : भारत सरकार ने मीडिया को जारी की एडवाइजरी, कहा- एयर रेड सायरन का उपयोग बंद करें
Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप