ICC Womens World Cup: महिला विश्व कप का आगाज कल से

womens world cup
आईसीसी टी 20 महिला विश्व कप (World Cup) की तैयारियां पूरी हो चुकी है। कल 10 फरवरी से विश्व कप का पहला मुकाबला खेला जाएगा। टूर्नामेंट 17 दिनों तक चलेगा, जिसमें कुल 23 मुकाबले खेले जाएंगे। टूर्नामेंट का ग्रैंड फिनाले 26 फरवरी को होगा।
कहां खेला जाएगा विश्व कप
विश्व कप के सारे मुकाबले साऊथ अफ्रीका में खेले जाएंगे। क्रिकेट के लिहाज से साऊथ अफ्रीका भारत के लिए अब तक बेहतर साबित हुई है। भारतीय पुरुष टीम ने 1983 के बाद पहली बार विश्व कप का फाइनल साऊथ अफ्रीका में ही खेला था। भारत ने अपना पहला टी20 विश्व कप भी साऊथ अफ्रीका में ही जीता था। उसके बाद पिछले दिनों अंडर 19 महिला टीम ने इसी जगह विश्व कप का ख़िताब जीता था। अब भारतीय सीनियर महिला टीम भी इसी जगह वर्ल्ड कप के सारे मैच खेलेगी। इस विश्व कप में कुल 23 मैच खेले जाएंगे।
ऑस्ट्रेलिया सबसे प्रबल दावेदार
क्रिकेट में अगर ऑस्ट्रेलिया की बात करें तो चाहे पुरुष टीम हो या महिला दोनों सभी टीमों के लिए खतरनाक साबित होते है। ऑस्ट्रेलिया की महिला टीम पुरुष टीम से कहीं ज्यादा आगे है। हरमनप्रीत कौर की अगुवाई वाली भारतीय टीम भी इस विश्व कप की दावेदार है। इसके आलावा न्यूजीलैंड, इंग्लैंड टीम भी बेहतर साबित हो सकती है।
भारत का पहला मुकाबला पाक से
भारत 2020 महिला विश्व कप की रनर अप रह चुकी है। इस बार भारत का पहला मुकाबला पाकिस्तान के विरुद्ध खेला जाएगा। इसके बाद 15 को वेस्टइंडीज, 18 फरवरी को इंग्लैंड, 20 फरवरी को आयरलैंड के खिलाफ अपने मैच खेलेगी। पिछले बार भारत ख़िताब जितने से बेहद करीब थी, इस बार अगर उसे ख़िताब जितना है तो ग्रुप में टॉप 2 में रहना पड़ेगा।
विश्व कप का पूरा शेड्यूल
साऊथ अफ्रीका बनाम श्रीलंका के बीच 10 फरवरी को पहला मुकाबला खेला जाएगा।
मैच रात 10.30 बजे से….
11 फरवरी- वेस्टइंडीज बनाम इंग्लैंड – शाम 6.30 बजे
11 फरवरी – ऑस्ट्रेलिया बनाम न्यूजीलैंड – रात 10.30 बजे
12 फरवरी- भारत बनाम पाकिस्तान – शाम 6.30 बजे
12 फरवरी-बांग्लादेश बनाम श्रीलंका – रात 10.30 बजे
13 फरवरी- आयरलैंड बनाम इंग्लैंड – शाम 6.30 बजे
13 फरवरी- साउथ अफ्रीका बनाम न्यूजीलैंड – रात 10.30 बजे
14 फरवरी- ऑस्ट्रेलिया बनाम बांग्लादेश – रात 10.30 बजे
15 फरवरी- भारत बनाम वेस्टइंडीज – शाम 6.30 बजे
15 फरवरी-पाकिस्तान बनाम आयरलैंड – रात 10.30 बजे
16 फरवरी- श्रीलंका बनाम ऑस्ट्रेलिया – शाम 6.30 बजे
17 फरवरी- न्यूजीलैंड बनाम बांग्लादेश – शाम 6.30 बजे
17 फरवरी- वेस्टइंडीज बनाम आयरलैंड – रात 10.30 बजे
18 फरवरी- भारत बनाम इंग्लैंड – शाम 6.30 बजे
18 फरवरी- साउथ अफ्रीका बनाम ऑस्ट्रेलिया – रात 10.30 बजे
19 फरवरी- पाकिस्तान बनाम वेस्टइंडीज – शाम 6.30 बजे
19 फरवरी- न्यूजीलैंड बनाम श्रीलंका – रात 10.30 बजे
20 फरवरी- भारत बनाम आयरलैंड – शाम 6.30 बजे
21 फरवरी- इंग्लैंड बनाम पाकिस्तान – शाम 6.30 बजे
साउथ अफ्रीका बनाम बांग्लादेश – रात 10.30 बजे
23 फरवरी- पहला सेमीफाइनल – शाम 6.30 बजे
24 फरवरी- दूसरा सेमीफाइनल – शाम 6.30 बजे