स्वास्थ्य

Nail Paint Side Effects: क्या आप भी लगाती हैं नेलपॉलिश, तो आज ही हो जाएं सावधान !

Nail Paint Side Effects: सभी महिलाएं अपने सुंदर हाथों को दिखाना चाहती हैं। हाथों को सुंदर बनाने का सबसे आम तरीका वैक्सिंग, मैनीक्योर और नेल पॉलिश लगाना है। लड़कियां अक्सर अपने नाखूनों पर अलग-अलग रंगों की नेल पॉलिश लगाती हैं। वे नेल आर्ट डिजाइन बनाकर अपने हाथों की सुंदरता को बढ़ाती हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि इन सुंदर नेल पॉलिश में कई हानिकारक केमिकल्स होते हैं जो आपकी सेहत को खतरा पैदा कर सकते हैं?

Nail Paint Side Effects: नेलपॉलिश लगाना खतरनाक

नेल पॉलिश का इस्तेमाल करना स्वास्थ्य के लिए खतरनाक हो सकता है। नेल पॉलिश में फॉर्मल्डीहाइड, टोलून और डाइब्यूटाइल फ़्थैलेट जैसे कई रसायन पाए जाते हैं। ये सभी केमिकल्स बहुत खतरनाक होते हैं। इन्हें लगातार और लंबे समय तक इस्तेमाल करने से सूजन, लालिमा और एलर्जी जैसी सिक्न समस्याएं हो सकती हैं। नेल पॉलिश हटाने वाले रिमूवर में भी घातक केमिकल्स होते हैं। इनका उपयोग रूखा और सूखा हो सकता है। त्वचा की प्राकृतिक तैलीयता नष्ट होने से बैक्टीरिया और इंफेक्शन का खतरा बढ़ जाता है।

Nail Paint Side Effects: सांस की परेशानी

सांस की नली भी नेल पॉलिश में मौजूद केमिकल्स से नुकसान पहुंचा सकती है। यही कारण है कि नेल पॉलिश लगाने या हटाने के दौरान मास्क पहनना जरुरी होता है। फेफड़े भी ट्राइफेनिल फॉस्फेट से प्रभावित होते हैं। इससे फेफड़ों में सूजन आ सकती है, जिस वजह से सांस लेने में मुश्किल होती है। दमा जैसी बिमारी भी हो सकती हैं।

Nail Paint Side Effects: प्रेग्नेंट महिलाओं को करता है लिए नुकसान

गर्भवती महिलाओं के लिए नेल पॉलिश केमिकल्स और भी खतरनाक हो सकते हैं क्योंकि वे बच्चे तक पहुंच सकता हैं और जन्मजात विकार (Congenital Disorder) पैदा कर सकते हैं। इसलिए, नेल पॉलिश का कम से कम इस्तेमाल करना चाहिए और प्राकृतिक इंग्रेडिएंट वाले नेल पॉलिश का इस्तमाल करना चाहिए।

Nail Paint Side Effects: दिमाग को पहुंचाता है नुकसान

नेल पॉलिश में मौजूद केमिकल्स जैसे डाइब्यूटाइल फ्थैलेट, टोल्यून और फॉर्माल्डीहाइड दिमाग में भी जाते हैं। ये केमिकल दिमाग की नसों को नुकसान पहुंचा सकते हैं क्योंकि इनसे खून का संचार कम हो जाता है। जिससे भयंकर सिरदर्द हो सकता है। नेल पॉलिश के कारण कई लोगों को मतली और उल्टी भी होती हैं।

Related Articles

Back to top button