
MP News: मध्य प्रदेश में भाजपा की बंपर जीत के बाद मुख्यमंत्री पद की चर्चाएं तेज हो गई है। इस बीच मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान मंगलवार को भोपाल नेहरू नगर के नया बसेरा में लाड़ली बहनो से मिलने पहुंचे। सीएम ने उनके साथ खाना खाया। इस दौरान उनके साथ दक्षिण पश्चिम से विधायक भगवानदास सबनानी भी थे। अपने आप को मुख्यमंत्री की दौड़ से बाहर बताने के बाद मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने फिर एक बड़ा बयान दिया।
लोकसभा की 29 सीटें जीत PM मोदी को देनी हैं- शिवराज
सीएम शिवराज ने कहा कि वो दिल्ली नहीं कल बुधवार को छिंदवाड़ा जाएंगे। उन्होंने कहा कि लोकसभा की तैयारी शुरू करना है। उन्होंने कहा कि छिंदवाड़ा में हम सातों की सातों विधानसभा सीटें हार गए। अब हमें मध्य प्रदेश की 29 लोकसभा सीटें जीत कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को सौंपनी है। बता दें प्रदेश में अभी 29 लोकसभा सीटों में से 28 पर भाजपा और छिंदवाड़ा की एक मात्र लोकसभा सीट कांग्रेस के पास है। जहां से कमलनाथ के बेटे नकुलनाथ सांसद हैं।
#WATCH | Madhya Pradesh CM Shivraj Singh Chouhan says, " I won't be going to Delhi. Tomorrow, I will go to Chhindwara where we were not able to win all the 7 seats of Vidhan Sabha. I have only one resolution, BJP should win MP's all 29 seats (in the upcoming Lok Sabha… pic.twitter.com/hDwISvbrI2
— ANI (@ANI) December 5, 2023
ये भी पढ़ें: MP Election: मैं मुख्यमंत्री पद का दावेदार नहीं था और ना हूं – शिवराज सिंह चौहान