MP News: राष्ट्रीय युवा दिवस पर संस्कृति मंत्री धर्मेंद्र सिंह ने किया योगा, छात्रों को बताई विवेकानंद की बातें

MP News: स्वामी विवेकानंद की जयंती यानी राष्ट्रीय युवा दिवस के मौके पर दमोह जिले में सामूहिक सूर्य नमस्कार किया गया। जबेरा विधायक और संस्कृति राज्य मंत्री धर्मेंद्र सिंह लोधी ने भी योग किया और छात्रों से कहा कि तुम्हारी अर्जुन जैसी मजबूत भुजाएं होंगी तो तुम गीता के संदेश को समझने के योग्य होगे। इसके साथ ही दमोह एक्सीलेंस स्कूल में कलेक्टर मयंक अग्रवाल के साथ एसपी और अन्य अधिकारियों ने योग किया।
MP News: ‘स्वामी विवेकानंद युवाओं के प्रेरणा स्त्रोत’
जबेरा विधायक धर्मेंद्र लोधी ने गृह ग्राम नोहटा के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पहुंचे और योग किया। इस मौके पर भाजपा पदाधिकारियों ने भी सूर्य नमस्कार किया। छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि स्वामी विवेकानंद युवाओं के प्रेरणा स्त्रोत हैं। स्वामी जी ने देश राष्ट्र समाज के लिए महत्वपूर्ण योगदान दिया है। जो अपने लिए जीते हैं, वह केवल जीते हैं, उनका कोई महत्व नहीं है। जब भी कोई दुर्बल स्वामी विवेकानंद के पास आता और गीता की बात करता तो वो कहा करते थे, कि अगर गीता संदेश जानना चाहते हो तो जाओ मैदान में फुटबाल खेलो। जब तुम्हारी अर्जुन जैसी मजबूत भुजाएं होंगी, तब तुम गीता के संदेश को समझने के योग्य होगे।
जनप्रतिनिधि और प्रशासनिक अधिकारी सूर्य नमस्कार में हुए शामिल
सामूहिक सूर्य नमस्कार में स्थानीय जनप्रतिनिधि और प्रशासनिक अधिकारी इस आयोजन में शामिल हुए और लोगों का उत्साहवर्धन किया। शहर के एक्सीलेंस स्कूल में भी सूर्य नमस्कार का आयोजन किया गया। इसमें कलेक्टर मयंक अग्रवाल, एसपी सुनील तिवारी सहित अन्य प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे। यहां शिक्षकों ने बच्चों को सूर्य नमस्कार के महत्व को बताया।
यह भी पढ़ें:Earthquake in Delhi NCR: भूकंप के झटकों से कांप उठा शहर
Follow Us On Twitter- https://twitter.com/HindiKhabar