बड़ी ख़बर

‘ऐसी टिप्पणियां दोनों देशों के संबंधों को प्रभावित कर सकती हैं, MEA ने बांग्लादेश को दिया जवाब

MEA : विदेश मंत्रालय के सचिव रणधीर जायसवाल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इस दौरान भारतीय विदेश मंत्रालय ने बांग्लादेश के समक्ष अपना विरोध दर्ज कराया है। रणधीर जायसवाल ने कहा कि उसे कथित तौर पर हटा दिया गया है। हम सभी संबंधित पक्षों को अपनी सार्वजनिक टिप्पणियों के प्रति सचेत रहने की याद दिलाना चाहेंगे।

रणधीर जायसवाल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि हमने इस मुद्दे पर बांग्लादेश पक्ष के समक्ष अपना कड़ा विरोध दर्ज कराया है। हम समझते हैं कि जिस पोस्ट का जिक्र किया जा रहा है, उसे कथित तौर पर हटा दिया गया है। हम सभी संबंधित पक्षों को अपनी सार्वजनिक टिप्पणियों के प्रति सचेत रहने की याद दिलाना चाहेंगे। जबकि भारत ने बार-बार बांग्लादेश के लोगों और अंतरिम सरकार के साथ संबंधों को बढ़ावा देने की कोशिश की है,लेकिन ऐसी टिप्पणियां दोनों देशों के संबंधों को प्रभावित कर सकती हैं।

यह है मामला

जानकारी के लिए बता दें कि महफूज आलम ने एक फेसबुक पोस्ट किया। इस पोस्ट में उन्होंने भारत ने से कहा कि प्रधानमंत्री शेख हसीना के खिलाफ जो विद्रोह हुआ था और उन्हें इस्तीफा देना पड़ा था। उस विद्रोह को मान्यता देने के लिए आग्रह किया था। शेख हसीना की सरकार गिर गई थी। भारत पर भी टिप्पणी की गई थी। हालांकि उसे हटा दिया गया।

यह भी पढ़ें : संभल में ASI की टीम ने 5 तीर्थ और 19 कूपों का किया निरीक्षण, जांच को रखा सिक्रेट

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Related Articles

Back to top button