बड़ी ख़बर

Manish Sisodia : सुप्रीम कोर्ट ने मनीष सिसोदिया को दी जमानत, संजय सिंह बोले – ‘सत्य की हुई जीत’

Manish Sisodia : मनीष सिसोदिया को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत मिली है। सुप्रीम कोर्ट ने मनीष सिसोदिया को जमानत दी। सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि जमानत अर्जी पर हाईकोर्ट ने अनदेखी की। 10 लाख के मुचलके पर जमानत मिली है, वहीं सिसोदिया को पासपोर्ट जमा करना होगा। बता दें कि जेल में 17 महीने से थे। 17 महीने बाद जेल से बाहर आएंगे। संजय सिंह ने कहा कि सत्य की जीत हुई बिना सबूत के जेल में डाला। लंबे इंतजार के बाद न्याय मिलेगा। हमारे नेताओं पर लगे आरोप बेबुनियाद है। सिसोदिया के 17 महीने कौन लौटाएगा।

संजय सिंह ने कहा कि ये AAP और दिल्ली के लोगों के लिए बहुत बड़ी राहत है। अरविंद केजरीवाल और सत्येंद्र जैन के लिए न्याय का रास्ता जल्द ही खुलेगा। जो 17 महीने मनीष सिसोदिया के बर्बाद हुए उसका हिसाब क्या देश के प्रधानमंत्री देंगे? जो 17 महीने दिल्ली के बच्चों के बर्बाद हुए, एक योग्य शिक्षा मंत्री के रूप में मनीष सिसोदिया जो दिल्ली के बच्चों को दे सकते थे उसका हिसाब कौन देगा?

आगे संजय सिंह ने कहा कि भाजपा का मकसद केवल एक है, विपक्ष के नोताओं को पकड़ कर जेल में डालो। मनीष सियोदिया के घर से एक रुपया बरामद नहीं हुआ, कोई प्रोपर्टी और गहना नहीं मिला फिर भी आपने 17 महीने जेल में रखा। ED हमेशा समय मांगती रही और मामले को टरकाती रही। आज उन सब पर विराम लगा है ये हमारे लिए बहुत बड़ी खबर है।”

PM मोदी का ट्वीट ‘एक उपलब्धि जिसे आने वाली पीढ़ियां याद रखेंगी’, केंद्रीय गृह मंत्री और रक्षा मंत्री ने भी दी बधाई

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Related Articles

Back to top button