राजनीति

तमिलनाडु की राजनीति में बड़ा बदलाव: कांग्रेस ने DMK से अलग होकर TVK (विजय की पार्टी) को दिया समर्थन

Tamil Nadu Politics : एक्टर से नेता बने विजय की पार्टी टीवीके को लेकर तमिलनाडु की राजनीति में बड़ा बदलाव देखने को मिल रहा है. नई सरकार के गठन की तैयारियों के बीच कांग्रेस ने डीएमके के साथ लंबे समय से चले आ रहे अपने गठबंधन को तोड़ते हुए टीवीके को समर्थन देने की घोषणा की हैं.

वहीं, कांग्रेस का कहना है कि टीवीके के साथ यह गठबंधन सिर्फ सरकार गठन तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि आने वाले स्थानीय निकाय चुनाव, लोकसभा और राज्यसभा चुनावों में भी सहयोग जारी रहेगा. वहीं तमिलनाडु में टीवीके को समर्थन देने के बावजूद केंद्र में ‘इंडिया ब्लॉक’ के तहत कांग्रेस और डीएमके का साथ जारी रह सकता है.

टीवीके के साथ गठबंधन पर कांग्रेस की शर्त

तमिलनाडु कांग्रेस प्रभारी गिरीश चोडणकर ने कहा कि टीवीके के साथ उनकी एकमात्र शर्त यह है कि किसी भी बीजेपी सहयोगी दल को इस गठबंधन में शामिल नहीं किया जाएगा, उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि कांग्रेस डीएमके के साथ ‘इंडिया’ गठबंधन में बनी रहेगी.

इससे पहले कांग्रेस ने टीवीके को सरकार गठन के लिए समर्थन देने की आधिकारिक घोषणा की थी. यह फैसला कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व और तमिलनाडु कांग्रेस कमेटी की बैठक के बाद लिया गया. AICC के तमिलनाडु प्रभारी गिरीश चोडणकर ने प्रेस रिलीज में बताया कि टीवीके अध्यक्ष विजय ने कांग्रेस से औपचारिक समर्थन का अनुरोध किया था.

जनता के जनादेश पर कांग्रेस का रुख

आपको बता दें कि प्रेस रिलीज में कहा गया कि तमिलनाडु की जनता, विशेषकर युवाओं ने एक साफ और मजबूत जनादेश दिया है, जो धर्मनिरपेक्ष, प्रगतिशील और जनकल्याणकारी सरकार के पक्ष में है. कांग्रेस ने इसी जनादेश का सम्मान करते हुए टीवीके को पूर्ण समर्थन देने का निर्णय लिया है.

हालांकि, पार्टी ने यह भी स्पष्ट किया है कि यह समर्थन कुछ शर्तों के साथ होगा और किसी भी ऐसी सांप्रदायिक ताकत को गठबंधन में शामिल नहीं किया जाएगा जो संविधान के मूल्यों में विश्वास नहीं रखती.

भविष्य के चुनावों में भी जारी रहेगा सहयोग

कांग्रेस ने यह भी कहा कि टीवीके के साथ यह सहयोग केवल सरकार गठन तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि आगे चलकर स्थानीय निकाय चुनावों के साथ-साथ लोकसभा और राज्यसभा चुनावों में भी जारी रहेगा. दोनों दलों ने पेरुंथलाइवर कामराज, पेरियार और डॉ. बी.आर. अंबेडकर के आदर्शों पर चलते हुए सामाजिक न्याय और संवैधानिक मूल्यों को आगे बढ़ाने का संकल्प दोहराया है.

ये भी पढ़ें- कैथल में 17 वर्षीय लड़की का रास्ता रोककर छेड़खानी, मां की शिकायत पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Related Articles

Back to top button