मध्य प्रदेश : अगले हफ्ते आ सकते है 12 अन्य चीते, एक महीने तक रहेंगे क्वारंटाइन

Share

मध्य प्रदेश के कूनो नेशनल पार्क में चीतों का दूसरा जत्था दक्षिण अफ्रिका से जल्द ही आने की उम्मीद है और इसके लिए तैयारियां भी पूरी की जा चुकी हैं। मिली जानकारी के अनुसार 12 चीतों का दूसरा जत्था 18 फरवरी को यहां आने की उम्मीद है। हाल ही में इस नेशनल पार्क में आठ चितों को छोड़ा गया था। आपको बता दें कि, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 17 सितंबर को अपने 72वें जन्मदिन के अवसर पर नामीबिया से लाए गए आठ चीतों के पहले बैच को कूनो नेशनल पार्क में छोड़ा था।

एक महीने तक क्वारंटाइन रहेंगे चीते

उन्होंने बताया कि इन चीतों को कूनो नेशनल पार्क ले जाने से पहले दक्षिण अफ्रीका से ग्वालियर ले जाया जाएगा। हालांकि उन्होंने कहा कि इसमें कितने नर और मादा होंगे इसकी उन्हें कोई जानकारी नहीं है। मुख्य वन संरक्षक अधिकारी के मुताबिक, दक्षिण अफ्रीका से चीतों को लाए जाने के बाद नियमों के आनुसार, उन्हें एक माह के लिए क्वारंटाइन में रखा जाएगा।

ये भी पढ़ें:Dehradun: सीएम धामी ने युवाओं से की ये अपील

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अन्य खबरें