Other Statesराजनीति

Lok Sabha Election: ओडिशा में बढ़ा बीजेपी का ‘कुनबा’, बीजेडी और कांग्रेस के कई नेताओं ने ग्रहण की सदस्यता

Lok Sabha Election: लोकसभा चुनाव से पहले ओडिशा में बीजेडी और कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। कांग्रेस और BJD से बगावत कर कई नेताओं ने आज (6 फरवरी) भाजपा का दामन थामा है। बता दें कि सभी नेताओं को केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने सदस्यता ग्रहण करवाई है। लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस को एक के बाद एक ऐसे ही तमाम झटके लग रहे है।

https://twitter.com/i/status/1765286252130062397

Lok Sabha Election: क्या बोले धर्मेंद्र प्रधान

सभी नेताओं को भाजपा की सदस्यता ग्रहण करवाने के बाद केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने मीडिया से बात की। उन्होंने कहा, “सामाजिक नेतृत्व जो राजनीति में नहीं भी हैं ऐसे बड़े-बड़े वकील, कृषक, जन प्रतिनिधि, पार्टी नेता और पार्टी कार्यकर्ता पीएम नरेंद्र मोदी के सपने को मजूबत करने के लिए, 2047 तक भारत को एक विकसित देश के रूप में परिवर्तित करने के लिए आज हम सब एकजूट हुए हैं। मैं भाजपा में सभी का स्वागत करता हूं। सभी का सहयोग और योगदान पीएम नरेंद्र मोदी और भाजपा को मजबूत करेगा।”

गुजरात में भी कांग्रेस को लगा था झटका

बता दें कि इससे पहले गुजरात में भी कांग्रेस को बढ़ा झटका लगा है। कुछ दिन पहले ही कांग्रेस के सीनियर नेता और विधायक अर्जुन मोढ़वाडिया और कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष अंबरीष जे.डेर ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया था। अर्जुन मोढ़वाडिया गुजरात कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और सीनियर नेता थे। लोकसभा चुनाव से पहले एक-एक कर के सभी नेता कांग्रेस का साथ छोड़ते नजर आ रहे हैं। लेकिन इसके बावजूद कांग्रेस चुनावी ‘रण’ में उतरने के लिए अपना पूरा दम लगा रही है।

ये भी पढ़ें- रुड़की के मंगलौर में कांग्रेस को लगा बड़ा झटका

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरो को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Related Articles

Back to top button