राष्ट्रीय

ISRO ने चंद्रमा पर घूमते हुए प्रज्ञान रोवर का नया वीडियो किया शेयर, देखें

Chandrayaan-3 News: भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) ने एक नया वीडियो जारी किया है जिसमें प्रज्ञान रोवर को ‘शिव शक्ति प्वाइंट’ के आसपास घूमते हुए दिखाया गया है। रोवर चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर चंद्रमा के रहस्यों को खोजने का प्रयास करता है।

यहां देखें नया प्रज्ञान वीडियो:

इसरो ने ट्वीट किया, “यहां नया क्या है? प्रज्ञान रोवर दक्षिणी ध्रुव पर चंद्र रहस्यों की खोज में शिव शक्ति प्वाइंट के आसपास घूमता है।” चंद्रमा पर वह स्थान जहां चंद्रयान-3 का लैंडर विक्रम छुआ था, उसे ‘शिव शक्ति बिंदु’ कहा गया है। 

ये भी पढ़ें:Chhattisgarh: सीएम बघेल के राजनीतिक सलाहकार व दो OSD के ठिकानों पर ED का छापा

Related Articles

Back to top button