IPL 2023 : वानखेड़े स्टेडियम के इतिहास में पहली बार किसी टीम ने 200+रन चेज किया

IPL 2023 : वानखेड़े स्टेडियम के इतिहास में पहली बार किसी टीम ने 200+रन चेज किया

IPL 2023 : वानखेड़े स्टेडियम के इतिहास में पहली बार किसी टीम ने 200+रन चेज किया

Share

वानखेड़े स्टेडियम के इतिहास में पहली दफा सूर्यकुमार यादव और टिम डेविड की तूफानी पारियों की बदौलत किसी टीम ने 200+ का आंकड़ा चेज कर लिया। मुकाबले की बात करें, तो जिस वक्त सूर्यकुमार यादव बल्लेबाजी करने आए थे, वहां से MI को जीत के लिए 70 गेंद पर 137 रनों की दरकार थी।

सूर्या के आते ही अश्विन ने पहली गेंद क्विक और मिडिल स्टंप पर फुल लेंथ की डाली। सूर्या ने शफल करते हुए शॉर्ट फाइन लेग के ऊपर से छक्का जड़ दिया। आगाज ने बता दिया था कि अंजाम भी शानदार रहने वाला है। सूर्या ने आते ही पहली गेंद पर छक्का उड़ाकर हर तरफ अपने नाम का शोर कर दिया। इसके बाद जेसन होल्डर को दसवें ओवर में सूर्या ने रिमांड पर ले लिया। एक के बाद एक हैट्रिक चौके.

होल्डर ने 10वें ओवर की तीसरी गेंद धीमी गति से फुल लेंथ की डाली। कलाइयों के खूबसूरत इस्तेमाल के सहारे गेंद मिडविकेट और स्क्वायर लेग बाउंड्री के बीच से 4 रन के लिए निकल गई। अगली गेंद धीमी गति के साथ शॉर्ट बॉल… नतीजा रैम्प शॉट के जरिए कीपर के सिर के ऊपर से चौका। पांचवीं गेंद फुल लेंथ सीधा बूट्स पर…लॉन्ग ऑन और डीप मिड विकेट के बीच से डेलिकेट बाउंड्री। सूर्या अब अपने अंदाज में वापस आ चुके थे। 11वें ओवर में अश्विन ने सिर्फ 3 रन दिए और कैमरन ग्रीन को चलता कर दिया। सूर्या ने इस किफायती ओवर का पूरा हिसाब 13वें ओवर में कुलदीप सेन से वसूल किया। कुलदीप पहली गेंद पर रफ्तार के साथ दौड़ते हुए आए और पैड्स पर बॉल डाल दी। डीप बैकवर्ड स्क्वायर लेग बाउंड्री के सेकंड टीयर में जाकर गगनचुंबी छक्का गिरा। दूसरी गेंद गुड लेंथ आउटसाइड ऑफ… सूर्या ने शफल किया और डीप एक्स्ट्रा कवर के ऊपर से चौका जड़ दिया। तीसरी गेंद मिड ऑफ और एक्स्ट्रा कवर के बीच से खूबसूरत कवर ड्राइव।

इस शॉट को आप जितनी दफा देखिएगा, मन नहीं भरेगा। सूर्यकुमार यादव एट हिज बेस्ट। चौथी गेंद बॉलर ने ऑफ स्टंप के खासा बाहर डालते हुए पेस कम कर ली, लेकिन सूर्या ने शफल करते हुए शॉर्ट थर्डमैन की दिशा में एक टप्पे के बाद गेंद को सीमा रेखा पार कर दिया। कुलदीप सेन के इस ओवर से कुल मिलाकर 20 रन आए। अब मुंबई के वानखेड़े में सूर्या के नाम का भौकाल हो चुका था। स्टेडियम सूर्या के नाम की गूंज से भर उठा था। इसी ओवर ने मुकाबले का मोमेंटम MI की तरफ शिफ्ट कर दिया। युजवेंद्र चहल के 14वें ओवर की पहली स्पिन के कारण दूर जा रही गेंद डीप बैकवर्ड प्वाइंट की दिशा में सूर्यकुमार यादव ने चौके के लिए भेज दी। इसके बाद जेसन होल्डर के 15वें ओवर की पहली गेंद पर फाइन लेग की दिशा में 2 रन लेकर सूर्यकुमार यादव ने अपना अर्धशतक पूरा कर लिया।

ओवर की अंतिम गेंद बिल्कुल यॉर्कर लेंथ की थी, लेकिन इसे भी सूर्यकुमार यादव ने खोदकर निकाला और गेंदबाज के सर के ऊपर से चौका जड़ दिया। अब हर हाल में लग रहा था कि सूर्यकुमार यादव मुंबई को जीत दिलाए बगैर वापस नहीं लौटेंगे। ट्रेंट बोल्ट के 15वें ओवर की चौथी गेंद पर संदीप शर्मा ने इस सीजन का सबसे शानदार कैच पकड़कर सूर्या की पारी का अंत कर दिया। करोड़ों फैंस का चहेता सूर्यकुमार यादव पहले की तरह चमक बिखेरने लगा है। सूर्या ने 29 बॉल में 8 चौके 2 छक्के की मदद से स्ट्राइक रेट 189.66 के साथ 55 रन बनाया.

दरअसल धीमी गति की आउटसाइड ऑफ गेंद पर सूर्यकुमार यादव ने सटीक टाइमिंग के साथ रैम्प शॉट खेल दिया। गेंद एक पल के लिए हवा में ठहरी और थर्टी यार्ड सर्कल पर खड़े संदीप शर्मा ने फुल लेंथ डाइव लगा दिया। संदीप का पूरा शरीर जमीन पर बिखर गया, लेकिन इसके बावजूद उन्होंने गेंद को नहीं छोड़ा। संदीप शर्मा सूर्यकुमार यादव के विकेट की अहमियत जानते थे। सूर्या ताबड़तोड़ 55 रन बनाकर आउट जरूर हो गए, लेकिन उन्होंने अपनी टीम को मुकाबले में वापस ला दिया। उनके जाने के बाद मुंबई को जीत के लिए 26 गेंद पर 61 रनों की दरकार थी। जहां होल्डर के आखिरी ओवर में हैट्रिक छक्के जड़कर टिम डेविड ने MI को लक्ष्य पार करा दिया। वानखेड़े स्टेडियम के इतिहास में पहली दफा 200+ का टारगेट चेज होने में सूर्यकुमार यादव का योगदान हमेशा याद रखा जाएगा।